फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Examination Center Standards Not Found

शासन से बने परीक्षा केंद्र मानक अनुरूप नहीं मिले

Fri, 15 Nov 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Examination Center Standards Not Found
बिजनौर इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा केंद्रों की समीक्षा बैठक को संबोधित करते डीआईओएस राजेश कुमा - फोटो : BIJNOR
परीक्षा केंद्र मानक अनुरूप नहीं मिले
विज्ञापन

बिजनौर। शासन की ओर से निर्धारित किए गए यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्र मानक अनुरूप नहीं मिले हैं। अनेक विद्यालयों में राउटर तथा वायस रिकार्डिंग कैमरे नहीं लगे होने की बात सामने आई है। इन परीक्षा केंद्रों को 18 नवंबर तक मानक पूरा करने का अल्टीमेटम दिया गया है। डीआईओएस राजेश कुमार ने कहा है कि शासन के मानक पर खरे नहीं उतरने वाला विद्यालय परीक्षा केंद्र नहीं बनेगा।
शासन ने जिले में 130 बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इनमें 28 विद्यालय पहली बार केंद्र बने हैं। कई वित्त विहीन विद्यालय हैं। बृहस्पतिवार को घोषित परीक्षा केंद्रों की बीआईसी में समीक्षा बैठक हुई । परीक्षा केंद्र बनाने के मानक तय हैं। शासन ने नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए परीक्षा केंद्रों को हाईटेक किया है। सभी केंद्र पर कमरों की अगली व पिछली दीवार पर वायस रिकार्डिंग सीसीटीवी कैमरा व राउटर लगाना जरूरी किया है। सूत्रों के अनुसार समीक्षा में यह बात सामने आई है कि करीब 55 परीक्षा केंद्र ने राउटर नहीं लगे हैं। कुछ केंद्र में कक्षों की दोनों दीवारों पर वायस रिकार्डिंग कैमरे नहीं लगे हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस राजेश कुमार ने सख्ती दिखाते हुए कहा कि ये विद्यालय 18 नवंबर तक तकनीकी कमी पूरी कर लें। केंद्र शौचालयों की मरम्मत करा लें। डीआईओएस की टीम मौके पर जाकर जांच करेगी। मानक पूरा नहीं करने वाले विद्यालय किसी भी स्थिति में केंद्र नहीं बनेंगे। बताया गया कि परीक्षा केंद्र बनने के लिए केंद्र पर आवंटित परीक्षार्थियों की संख्या 300 होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राउटर से परीक्षा का लाइव प्रसारण
बिजनौर। शासन का नकलविहीन परीक्षा कराना प्राथमिकता है। इसलिए पहली बार परीक्षा केंद्रों पर राउटर लगाना अनिवार्य किया गया है। राउटर से परीक्षा का लाइव प्रसारण होगा। जिले पर डीआईओएस व शासन के कंट्रोल रुम से किसी भी केंद्र की परीक्षा को देखा जा सकेगा। बनाए केंद्रों में करीब 55 में राउटर नहीं लगे हैं। कुल 130 केंद्र बने हैं। प्रशासन की सख्ती से मानक पूरा नहीं करने वाले केंद्र में खलबली है।

22 नवंबर को हो जाएगा केंद्रों का फाइनल
बिजनौर। शासन द्वारा घोषित परीक्षा केंद्रों को डीएम की अध्यक्षता वाली समिति फाइनल करेगी। इसके बाद सूची शासन को जाएगी। शासन अंतिम सूची भेजेगा। बताया गया कि डीएम की अध्यक्षता वाली समिति की 20 नवंबर तक बैठक हो जाएगी तथा 22 नवंबर को संशोधित सूची आनलाइन फीड हो जाएगी। इसके बाद बदलाव नहीं हो सकेगा। डीआईओएस राजेश कुमार ने केंद्रों से 18 नवंबर तक कमियां पूरी कर डीआईओएस दफ्तर को सूचित करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed