{"_id":"65c3c94bfcf921cde905058d","slug":"examination-center-connected-to-the-control-room-at-the-district-headquarters-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-118801-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रूम से जुड़े परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रूम से जुड़े परीक्षा केंद्र
विज्ञापन
-जिले के 124 परीक्षा केंद्रों पर 91,556 परीक्षार्थी देंगे यूपी बोर्ड परीक्षा
-49606 हाईस्कूल में परीक्षार्थी
-41950 इंटरमीडिएट में परीक्षार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शांतिपूर्वक व नकलविहीन कराने के लिए विभाग युद्ध स्तर पर कर रहा है। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की जांच करके उन्हें डीआइओएस कार्यालय पर बने कंट्रोल रूम से जोड़ दिया गया। परीक्षा के दौरान अफसर व कर्मचारियों की टीम कंट्रोल रूम से भी सीसीटीवी कैमरों से केंद्रों पर नजर बनाएं रहेंगे।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार 124 परीक्षा केंद्र बनाएं गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने के लिए हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के 91556 परीक्षार्थी पंजीकृत है। इनमें हाईस्कूल में 49606 एवं इंटरमीडिएट में 41950 परीक्षार्थी शामिल है। गत शैक्षिक सत्र वर्ष 2023 में करीब 133 परीक्षा केंद्र बनाएं गए थे। इन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा के लिए हाईस्कूल व इंटर के 93534 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। सभी परीक्षा केंद्रों का सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरान मूलभूत सुविधाओं की जांच की गई। सभी केंद्रों को डीआइओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। अफसर मुख्यालय से एक क्लिक करके किसी भी परीक्षा केंद्र की परीक्षा का नजारा देेख सकते हैं।
-तीसरी आंख से रहेगी केंद्रों की निगरानी
सभी परीक्षा केंद्रों पर तीसरी आंख यानी सीसीटीवी कैमरों से परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी जाएगी। कंट्रोल रूम पर केंद्रों पर नजर रखने के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। कंट्रोल रूम में वह केंद्रों को देखते रहेंगे और कहीं कुछ गलत नजर आता है, तो वह क्षेत्र के सचल दल को सूचित करेंगे।
विज्ञापन
-कंट्रोल रूम से रहेगी नजर
-जिला विद्यालय निरीक्षक रामाज्ञा कुमार ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी युद्धस्तर पर है। परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से जोड़ दिया गया है।