फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Everyone told the law of punishment on conversion

धर्मांतरण पर सजा के कानून पर जिले में नहीं हुई राजनीति

Wed, 25 Nov 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Everyone told the law of punishment on conversion
बिजनौर। धर्मांतरण पर बने कानून को मुस्लिम से लेकर हिंदू धर्म गुरुओं ने सही बताया है। उनका कहना था कि पहचान छिपाकर धोखा देकर शादी करना गलत है। बिजनौर में हालांकि ऐसे मामले सामने नहीं आए हैं। अगर कोई ऐसा मामला आए भी तो वे थानों से बाहर ही निपट गए। रजामंदी से शादी हुई। धर्मांतरण को लेकर काफी दिनों से कानून बनाने की मांग हो रही थी। कानून बनाने के बाद अब कोई इस तरह की हरकत नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन

शहर काजी माजिद अली का कहना है कि सरकार ने सही कानून बनाया है। किसी को धोखे में रखकर शादी करना गलत है। सभी को नैतिकता के आधार पर भी इसका पालन करना चाहिए।
विज्ञापन

मुफ्ती आबिदुर्रहमान ने कहा कि वैसे तो यह कानून पहले से ही बना हुआ है पर सरकार ने जो कानून बनाया है वह ठीक है। किसी से धोखा देकर व पहचान छिपाकर शादी करना गलत है। उन्होंने कहा कि कोई शादी के बाद धर्मांतरण कराता है तो यह भी गलत है। लालच देकर शादी करना ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्ना हजारे के आंदोलन से जुड़े मुफ्ती शमून कासमी का कहना है कि पहचान छिपाकर व धोखा देकर शादी करना गलत है। मोहब्बत पर किसी तरह का पहरा नहीं है। धर्मांतरण करके कोई शादी करता है तो यह गलत है। जो कानून सरकार ने बनाया है वह पूरी तरह सही है।

विष्णुलोक के ज्योतिषविद डा.भूपेंद्र सिंह का कहना है कि लव जिहाद पर पूरी तरह रोक लगनी चाहिए। इस तरह की घटनाओं में धर्म न बदलने पर तीन तलाक व हत्या तक के मामले सामने आ रहे हैं। इस कानून का सख्ती से पालन भी होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed