फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Evening broadcast meeting will start from 20

20 से शुरू होंगी सायंकालीन प्रसारण सभा

Thu, 16 Jul 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Evening broadcast meeting will start from 20
20 से शुरू होंगी सायंकालीन प्रसारण सभा
विज्ञापन

नजीबाबाद। आकाशवाणी नजीबाबाद 20 जुलाई से दोपहर सभा के बाद सायंकालीन प्रसारण सभा शुरू करेगा। लॉकडाउन शुरू होने के बाद 18 अप्रैल से आकाशवाणी नजीबाबाद केवल दोपहर की सभा नियमित रूप से प्रसारित कर रहा है।

आकाशवाणी नजीबाबाद केंद्र से 20 जुलाई से प्रात: 10 बजे से शुरू होने वाली दोपहर प्रसारण सभा के बाद शाम पांच बजे से सायंकालीन प्रसारण सभा शुरू होगी। कोविड-19 दौर शुरू होने के बाद प्रथम लॉकडाउन के दौरान आकाशवाणी नजीबाबाद ने नजीबाबाद केंद्र पर आने वाले कैजुअल स्टाफ की सुरक्षा की दृष्टि से प्रात: कालीन और सायंकालीन प्रसारण सभा केंद्र से रद्द कर इस अवधि में लखनऊ केंद्र से अनुप्रसारण जारी रखने का निर्णय लिया था। आकाशवाणी केंद्र 18 अप्रैल से एक मात्र दूसरी सभा प्रात: 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक वरिष्ठ उद्घोषक सुलेंद्र नौटियाल और डीओ विक्रांत चौधरी के माध्यम से नियमित रूप से जारी रख रहा है। आकाशवाणी नजीबाबाद केंद्र के कार्यक्रम प्रमुख शोभित शर्मा और कार्यक्रम अधिशासी अंजलि कुमारी ने 20 जुलाई से दूसरी सभा के साथ तीसरी सायंकालीन प्रसारण सभा भी केंद्र से ही शुरू करने का निर्णय लिया है। आकाशवाणी नजीबाबाद केंद्र प्रात: कालीन प्रथम सभा प्रात: 5:55 बजे से प्रात: 10 बजे तक फिलहाल लखनऊ केंद्र से रिले करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed