{"_id":"62755df8f6394f457d187c6b","slug":"even-the-divers-of-pac-did-not-get-the-youth-drowned-in-the-ganges-nazibabad-news-mrt587501730","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएससी के गोताखोरों को भी नहीं मिले गंगा में डूबे युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएससी के गोताखोरों को भी नहीं मिले गंगा में डूबे युवक
विज्ञापन
पीएसी के गोताखोरों को भी नहीं मिले गंगा में डूबे युवक
नांगलसोती। पीएसी के गोताखोरों को भी गंगा में डूबे दोनों युवक नहीं मिले। घटना के तीसरे दिन मेरठ से गंगा घाट पर पहुंचे पीएसी के गोताखोर दिनभर गंगा में डूबे युवकों को तलाश करते रहे, लेकिन दोनों युवकों का कोई पता नहीं चला।
नांगलसोती क्षेत्र के गांव लालपुर सोजीमल के समीप गंगा नदी में चार मई को मंडावर थाने के गांव खुरहेड़ी निवासी रियाज और अबुल हसन डूब गए थे। हादसे में दोनों युवकों के लालपुर सोजीमल निवासी रिश्तेदार शाहनवाज और उसका भाई शादाब को मछुआरों द्वारा डूबने से बचा लिया गया था। दो दिन स्थानीय गोताखोर और पुलिस नाव के माध्यम से गंगा में डूबे युवकों की तलाश करती रही।
तीसरे दिन मेरठ से पीएसी के गोताखोरों की टीम गंगा घाट पर पहुंची। पीएसी 44 बटालियन के दरोगा बाबूलाल त्यागी के नेतृत्व में पीएसी के जवानों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों युवकों की तलाश की, लेकिन देर शाम तक गंगा में डूबे दोनों युवकों का कोई पता नहीं लगा।