फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Even a light rain turns the Bhootpuri-Manoharwali road into a pond.

Bijnor News: मामूली बारिश में भी तालाब में तब्दील हो जाता है भूतपुरी-मनोहरवाली मार्ग

Sun, 17 May 2026 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Even a light rain turns the Bhootpuri-Manoharwali road into a pond.
अफजलगढ़। गांव भूतपुरी से दल्लीवाला होकर मनोहरवाली जाने वाला मार्ग काफी गहरा हो गया है। पानी की निकासी के लिए एक ओर नाली भी नहीं है, जिससे थोड़ी सी वर्षा होते ही सड़क पर एक से दो फिट पानी भर जाता है। इस कारण इस रास्ते से दोपहिया वाहन तथा पैदल तक निकलना दूभर हो जाता है। बार-बार जनप्रतिनिधियों सहित विभागीय अधिकारियों से नाली व मार्ग ऊंचा करके बनवाने की मांग के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने डीएम से शीघ्र नाली व मार्ग को ऊंचा करके निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन



ग्रामीण देवराज सिंह, पुखराज सिंह, धर्मवीर सैनी, संजीव चौहान व ब्रह्मपाल सिंह आदि का कहना है कि भूतपुरी से दल्लीवाला होकर मनोहरवाली जाने वाले मार्ग की दूरी करीब एक किमी है। करीब पांच सौ मीटर मार्ग अत्यधिक गहरा हो गया है। इतना ही नहीं मार्ग में पानी की निकासी के लिए नाली भी नहीं है। वहीं मार्ग को बने एक दशक से अधिक हो गया है। थोड़ी सी वर्षा होते ही तालाब की स्थिति हो जाती है। दोपहिया वाहन व पैदल तक निकलना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

ग्रामीण देवराज सिंह का कहना है कि मार्ग गहरा होने के कारण वर्षा का पानी सड़क पर भर जाता है। यहां से निकलना भी दूभर हो जाता है। शीघ्र नाली तथा मार्ग को ऊंचाकर निर्माण कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




ग्रामीण पुखराज सिंह का कहना है कि मार्ग में डेढ़ से दो फिट पानी भर जाता है, जिससे आवागमन में दिक्कत होती है। वह करीब एक दशक से मार्ग निर्माण की मांग करते चले रहे हैं।लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
ग्रामीण धर्मवीर सैनी का कहना है कि इस मार्ग से भूतपुरी दल्लीवाला तथा मनोहरवाली आदि के ग्रामीणों का आना-जाना होता है। वर्षाकाल में मार्ग तालाब बन जाता है, जिससे यहां आने जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है।



ग्रामीण संजीव चौहान का कहना है कि मार्ग में पानी भरा होने से दोपहिया वाहन चालक तथा पैदल भी फिसलकर चोटिल होते रहते हैं। काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।


इस संबंध में लोकनिर्माण विभाग के सहायक अभियंता हरिशंकर का कहना है कि वह जेई को भेजकर जानकारी कराकर ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराने का प्रयास करेंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed