फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Eo-Shining Cities, Chairman Awarded

शहरों को चमकाने वाले ईओ, चेयरमैन पुरस्कृत

Tue, 03 Jul 2018 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 03 Jul 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
Eo-Shining Cities, Chairman Awarded
बिजनौर की चेयरपर्सन रूखसाना परवीन को सम्मानित करते सीएम। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर/धामपुर/नजीबाबाद में सफाई में उल्लेखनीय कार्य कराकर शहर को चमकाने वाले जिले के ईओ व पालिकाध्यक्षों को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने सम्मानित किया। 
विज्ञापन

जिले की साहनपुर नगर पंचायत उत्तर प्रदेश का सबसे साफ सुथरा शहर चुना गया था। बाकी नगर पालिका व पंचायतों ने भी शानदार रैंकिंग हासिल की थी। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित हुए कार्यक्रम में इन सभी के पालिकाध्यक्षों व ईओ को सम्मानित किया। बिजनौर के ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी व पालिकाध्यक्ष रुखसाना परवीन, झालू के ईओ इंद्रपाल सिंह व चेयरमैन शहजाद अहमद को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन

स्योहारा में स्वच्छता सर्वेक्षण में उच्च मुकान मिलने पर स्योहारा व सहसपुर के चेयरमैन तथा अधिशासी अधिकारियों को मुख्यमंत्री द्वारा सोमवार को  लखनऊ में सम्मानित किया गया। स्योहारा नगर पालिका परिषद को स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 में उत्तर प्रदेश में 29वीं रैंक मिली, जबकि देश के नार्थ जोन 104वीं रैंक    मिली है। वहीं नगर पंचायत सहसपुर को प्रदेश में 158वीं तथा नार्थ जोन में 378वां स्थान मिला है।    सोमवार को लखनऊ  में नगरीय प्रशिक्षण एवं शोध केंद्र के उद्घाटन के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहसपुर की चेयरपर्सन हुमा खान पत्नी सादुल्ला खान तथा स्योहारा के चेयरमैन अख्तर जलील व तत्कालीन अधिशासी अधिकारी अनिल पंडित को सम्मानित किया। इन्हें प्रशस्तिपत्र और स्मृति चिन्ह भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, धामपुर पालिका के ईओ सुरेंद्र कुमार यादव को स्वच्छता भारत मिशन के तहत सम्मानित किया है। ईओ ने बताया कि उनके साथ नगर पंचायत सहसपुर की पंचायत अध्यक्ष हुमा खान को सीएम ने सम्मानित किया है और नगर की जनता के लिए बेहतर करने की नसीहत दी है। 

नजीबाबाद में साहनपुर के चेयरमैन और ईओ को मुख्यमंत्री ने नगर पंचायत को स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रदेश में प्रथम स्थान पाने पर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने लखनऊ में आयोजित समारोह में सोमवार को नगर पंचायत साहनपुर के चेयरमैन मेराज अहमद, ईओ सीमा वर्मा को उत्तर प्रदेश की 438 नगर पंचायतों में स्वच्छता के लिए प्रथम स्थान पाने पर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने चेयरमैन और ईओ को महात्मा गांधी की मूर्ति, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। गोमतीनगर लखनऊ में नगरीय प्रशिक्षण एवं शोध केंद्र के उद्घाटन अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने प्रदेश की नगरपालिका, नगर पंचायत से आए प्रतिनिधियों को स्वच्छता सर्वेक्षण रिपोर्ट के आधार पर मिले रैंक के अनुसार सम्मानित किया। गौरतलब है कि केेंद्र सरकार की ओर से कराए स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रदेश की नगर पंचायतों में साहनपुर पंचायत को पहला स्थान मिलने के साथ नार्थजोन में 19 वीं रैंक मिली है। मुख्यमंत्री के हाथों से सम्मानित हुए साहनपुर चेयरमैन मेराज अहमद, ईओ सीमा वर्मा ने प्रदेश में स्वच्छता में मिले सम्मान और गौरव का श्रेय साहनपुर के नागरिकों और सफाई कर्मियों को दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed