फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Entrance examination of Atal Residential School on 23rd

Bijnor News: अटल आवासीय विद्यालय की 23 को प्रवेश परीक्षा

Tue, 20 Jun 2023 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 20 Jun 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Entrance examination of Atal Residential School on 23rd
- 86 अभ्यार्थी परीक्षा में होंगे शामिल, 105 अभ्यार्थियों ने किया था आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। सरकार की ओर से श्रमिकों के बच्चों के लिए अटल आवासीय विद्यालय योजना शुरू की गई है। जिसकी प्रवेश परीक्षा तिथि घोषित हो गई है। अटल आवासीय विद्यालय योजना की परीक्षा 23 जून को राजकीय बालिका इंटर काॅलेज में आयोजित होगी। अभ्यार्थियों को 100 अंक का प्रश्नपत्र हल करना होगा।

परीक्षा में पास होने वाले अभ्यार्थियों को कक्षा छह से 12 तक की निशुल्क शिक्षा दी जाएगी। इसके लिए मंडल स्तर पर बिलारी तहसील के गांव पीपली में अटल आवासीय विद्यालय बनाया जा रहा है। यह विद्यालय सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त इंग्लिश मीडियम होगा। बिजनौर में इस योजना के तहत श्रमिकों के 105 बच्चों के आवेदन आए थे। जिनमें से 86 बच्चे ही पात्र पाए गए हैं। जिसके चलते 23 जून को होने वाली परीक्षा में 86 बच्चे ही प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

जीजीआईसी में प्रवेश परीक्षा सुबह 11 बजे से एक बजे तक आयोजित होगी। जबकि परीक्षा के लिए बच्चों को एक घंटे पहले 10 बजे परीक्षा केंद्र पर बुलाया जाएगा। परीक्षा में खंड एक में मानसिक योग्यता परीक्षण के 40 प्रश्न, खंड दो में अंकगणित के 20 प्रश्न, खंड तीन में भाषा परीक्षण के 20 प्रश्न होंगे। परीक्षा में 100 अंकों के कुल 80 प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा में काला या नीला वॉल पेन लाना अनिवार्य
श्रम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक परीक्षा में अभ्यार्थी को ओएमआर सीट भरने के लिए काला या नीला वॉल पेन लाना जरूरी है। इन दो रंग के अलावा किसी अन्य रंग का पेन अभ्यार्थियों को नहीं लाना है।

---- वर्जन::
अटल आवासीय विद्यालय योजना का लाभ लेने के लिए प्रवेश परीक्षा 23 जून को आयोजित कराई जा रही है। सभी अभ्यार्थी समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। परीक्षा में पास अभ्यार्थियों को शिक्षा, रहनेे, खाने की निशुल्क सुविधा रहेगी। परीक्षा 100 अंक की होगी - कृष्ण कुमार गुप्ता, सहायक श्रम आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed