फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Encourage entrepreneurs to set up industry

उद्योग लगाने के लिए उद्यमियों को करें प्रोत्साहित

Thu, 27 Feb 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Encourage entrepreneurs to set up industry
बिजनौर कलक्ट्रेट सभागार में उद्योग संबंधित बैठक को संबोधित करते डीएम रमाकांत पांडेय। - फोटो : BIJNOR
उद्योग लगाने के लिए उद्यमियों को करें प्रोत्साहित
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम रमाकांत पांडेय ने अधिकारियों को जिले को औद्योगिक क्षेत्र के तौर पर विकसित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उद्यमियों को नए उद्योगों की स्थापना के लिए शासन द्वारा संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध कराने तथा उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में उद्योग से संबंधित बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम रमाकांत ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए अति संवेदनशील और गंभीर है। शासन द्वारा उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम एवं योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्योग बंधुओं की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करें ताकि उनमें शासन एवं प्रशासन के प्रति विश्वास में वृद्धि हो सके। उन्होंने जिले को औद्योगिक क्षेत्र में विकसित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने, नए उद्योगों की स्थापना के लिए उद्यमियों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध कराने तथा प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को बिजनौर-नगीना मार्ग को जल्द गड्ढा मुक्त कराने के निर्देश दिए ताकि नगीना में स्थित व्यापारियों और लोगों को समस्याओं का सामना न करना पड़े। एलडीएम को बैंकों में लंबित उद्योग से संबंधित पत्रावलियों को समय से निस्तारित कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सहायक उपायुक्त उद्योग, उद्योग बंधु सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed