{"_id":"6419fefd989ff1e8c20927f4","slug":"employees-roared-in-the-collectorate-for-old-pension-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-258-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: पुरानी पेंशन को लेकर कलक्ट्रेट में गरजे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: पुरानी पेंशन को लेकर कलक्ट्रेट में गरजे कर्मचारी
Wed, 22 Mar 2023 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 22 Mar 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
-फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। पुरानी पेंशन योजना बहाली करने की मांग को लेकर कर्मचारियों व शिक्षकों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने पर वक्ताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन उनका हक है वह उसे लेकर ही रहेंगे।
संयुक्त मंच जनपद शाखा बिजनौर के बैनर तले पुरानी पेंशन बहाली के लिए कलक्ट्रेट में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। धरने पर सभी वक्ताओं ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए एकजुट होकर संयुक्त मंच के द्वारा होने वाले आंदोलनात्मक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आश्वासन दिया। वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों से एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एकता ही जीत का मंत्र है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष देशराज सिंह की अध्यक्षता एवं सिंचाई संघ के जिलाध्यक्ष शूरवीर सिंह के संचालन में हुए धरने पर सतीश वर्मा, गोपाल सिंह गौतम, सतीश चौधरी, अमित पूनिया, क्रांति कुमार शर्मा, चंद्रहास सिंह, लोकेंद्र चौधरी, राकेश शर्मा, उपदेश, गीता, उषा पाल आदि उपस्थित रहे।