फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Employees returned home from counting duty

मतगणना ड्यूटी से लौटे कर्मचारी होम आइसोलेट

Wed, 05 May 2021 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Employees returned home from counting duty
मतगणना ड्यूटी से लौटे कर्मचारी होम आइसोलेट
विज्ञापन

कालागढ़। रामगंगा बांध परियोजना के चुनाव मतगणना ड्यूटी से लौटे अधिकारियों व कर्मियों को सात दिनों तक घर से काम करने के आदेश दिए गए हैं। वहीं कुछ अधिकारी व कर्मी तबियत खराब होने पर उपचार करा रहे हैं। रामगंगा जलविद्युत गृह के एक कर्मी के कोविड -19 पॉजिटिव पाए जाने पर संपर्क में आए कर्मियों को होम आइसोलेट कर दिया है।

बिजनौर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की मतगणना ड्यूटी से लौटे अधिकारियों व कर्मियों का स्वास्थ्य सही नहीं है। इसके अलावा कुछ कोविड -19 पॉजिटिव भी आए हैं। जिसको लेकर विभाग के उच्च अधिकारियों ने चुनाव ड्यूटी से लौटे 107 अधिकारियों/कर्मियों को होम आइसोलेट के साथ काम करने के आदेश दिए हैं। अधिशासी अभियंता नीरज त्यागी ने बताया कि अधीक्षण अभियंता के आदेशों का पालन हो रहा है। दूसरी ओर रामगंगा जलविद्युत गृह के एक कर्मी के कोविड-19 पाजिटिव पाए जाने पर उसके परिवार के सदस्यों को होम क्वारंटीन किया गया है। जलविद्युत उत्पादन निगम के अधिशासी अभियंता संजय कुमार ने बताया कि आदेश जारी किया गया है कि जो भी कर्मचारी या बाहरी व्यक्ति पीड़ित कर्मी के संपर्क में आया है वह होम आइसोलेशन में रहे। कालागढ़ के पीएचसी प्रभारी देवेंद्र प्रसाद ने बताया कि कालागढ़ में 16 व्यक्तियों में कोविड-19 के लक्षण पाए जाने पर होम आइसोलेशन में हैं। सबसे अधिक सिंचाई विभाग की नई कॉलोनी के मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed