फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Employees marched on foot for restoration of old pension

Bijnor News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों ने किया पैदल मार्च

Fri, 26 Jan 2024 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Employees marched on foot for restoration of old pension
पीएम और सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। अटेवा पेंशन बचाओ की ओर से कर्मचारियों ने शहर में पैदल मार्च किया। नारेबाजी करते हुए पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को दोहराया।
बृहस्पतिवार को जिला अध्यक्ष उमेश कुमार राजपूत एवं महिला विंग जिला अध्यक्ष कामिनी दिवाकर के नेतृत्व में पैदल मार्च किया गया। पैदल मार्च इंदिरा बाल भवन से शुरू हुआ और शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए डीएम कार्यालय पहुंचा। कलक्ट्रेट पहुंचकर पीएम और सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रहास सिंह ने कहा कि देश एवं राज्य सरकार को सदन के आगामी सत्र में पुरानी पेंशन बहाल करनी चाहिए। अन्यथा आगामी चुनाव में देश का शिक्षक एवं कर्मचारी वोट की चोट से पुरानी पेंशन हासिल करने का कार्य करेगा। मंडल अध्यक्ष रजनीश कुमार ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारा संवैधानिक है जिसके लिए अंत तक संघर्ष जारी रहेगा। पेंशन मार्च में कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष गजेंद्र कुमार शर्मा, जिला अध्यक्ष राजेश कुमार रवि, जिला उपाध्यक्ष सुधीर कुमार, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष बीना रानी, जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार, महिला शिक्षक संघ की जिला अध्यक्ष रुचिता रानी, सफाई कर्मचारी संघ के जिला संरक्षक संदीप राजवंश और जिला अध्यक्ष जयप्रकाश पाल, जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

इनके अलावा क्रांति सिंह, राकेश कुमार शर्मा, राजपाल सिंह, सुनील दत्त शर्मा, शिव कुमार, ललित कुमार, दीपक कुमार गुप्ता, सतवीर सिंह, संजीव कुमार, वीरेंद्र कुमार, विनोद कुमार, उमेश कुमार रवि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed