{"_id":"6037ea458ebc3ee94648a0a3","slug":"employees-done-black-band-work-bijnor-news-mrt527203186","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया काम
विज्ञापन
बिजनौर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारियों का अपनी बाहों पर पट्टी बांधकर कार्य करते हुए विरोध करने काम सातवें दिन भी जारी रहा। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की ओर से सीएमओ को ज्ञापन सौंपा गया।
बृहस्पतिवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय सहित जनपद के विभिन्न चिकित्सालयों में समस्त विभागों के कर्मचारियों ने काला फीता बांध कर कार्य किया। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की ओर से सीएमओ को सौंपे गए ज्ञापन में जिलाध्यक्ष राजेश कुमार रवि ने कहा कि कोरोना महामारी में भी सरकारी कर्मचारियों ने अपनी जान पर खेलकर और जान गंवा कर भी देश सेवा की। इसके बावजूद सरकार कर्मचारियों की समस्याओं को अनदेखी कर रही है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष गजेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि विषम परिस्थितियों में भी सरकारी कर्मचारी ही कर्तव्यों का पालन करता है। फिर भी सरकार संविदा, ठेका प्रथा, एनपीएस आदि कर्मचारियों पर थोपकर उनका शोषण कर रही हैं।
इस अवसर पर चीफ फार्मासिस्ट सुधीर चौहान, सुभाष सिंह तोमर, राम सिंह, नरेश चंद रुडोला, ममता चौहान, पुष्पेंद्र सिंह, प्रदीप बेलवाल, मनोज शर्मा, संजीव कुमार, नीरज शर्मा, अमित भटनागर, राकेश चौहान, रजनी शर्मा, पदामावती, पुष्पा निगम, बबीता रानी, जसकरन कौर, दिग्विजय शाह, सलीम अहमद, वी.के. गुप्ता, हृर्देश सारस्वत आदि मौजूद रहे।