ट्रेंच विधि से गन्ने की बुवाई करने पर जोर
बिजनौर, अफजलगढ़। क्रय केंद्र उदयपुर ए पर ग्राम उदयपुर, पदारथपुर, भरतपुर के गांव के गन्ना कृषकों की गोष्ठी हुई। मिल के मुख्य महाप्रबंधक एसपी सिंह, उप गन्ना महाप्रबंधक अजय कुमार ढाका, अतिरिक्त गन्ना प्रबंधक केके सिंह, गन्ना अधिकारी सत्यवीर सिंह ने कृषकों को वसंतकालीन गन्ना बुवाई के बारे में जानकारी दी। अधिकारियों ने किसानों से ट्रेंच विधि से गन्ना बुवाई, गन्ने की रेडराट बीमारी का नियंत्रण तथा गन्ने के बीज को बुवाई से पूर्व हेक्सास्टाप से उपचारित करने की सलाह दी। किसानों से गन्ने की प्रजाति सीओ 0238, सीओ 0118, सीओजे 85 की बुवाई करने को प्रेरित किया। इस अवसर पर उदयराज सिंह, दिनेश कुमार, गोपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, इकरार अहमद आदि मौजूद रहे।