फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Emphasis on cultivation of wheat, mustard, gram, peas, lentils

Bijnor News: गेहूं, सरसों, चना, मटर, मसूर की खेती पर जोर

Fri, 31 Oct 2025 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 31 Oct 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on cultivation of wheat, mustard, gram, peas, lentils
बिजनौर। गेहूं, सरसों, चना, मटर, मसूर की समृद्धि की खेती करने पर प्रशासन का जोर है। इसके लिए शासन व कृषि विभाग की ओर से रबी फसलों के बीज किसानों को अनुदान पर मिलेंगे। रबी फसलों के गुणवत्तायुक्त बीज जनपद के सभी राजकीय कृषि निवेश भंडारों पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी जसवीर तेवतिया ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से अनुमोदित अनुदान पर यह बीज किसानों को दिए जा रहे हैं। जिन किसानों का पंजीकरण अभी तक नहीं हुआ है, वे विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराकर अनुदान का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


बीजों की दरें और अनुदान
विभाग द्वारा जारी दरों के अनुसार गेहूं के प्रमाणित बीज की विक्रय दर 4680 प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है, जिस पर 2340 का अनुदान मिलने से किसान को मात्र 2340 प्रति क्विंटल का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चना के प्रमाणित बीज पर 5160 का अनुदान मिलने से किसान अंश 6820 रहेगा। मटर पर 3546 के अनुदान के बाद 3593 और मसूर पर 5525 के अनुदान के बाद 7550 प्रति क्विंटल देना होगा।


तिलहनी फसलों पर भी अनुदान
तिलहनी फसलों में तौरिया, राई-सारसों और अलसी के प्रमाणित बीजों पर भी लगभग 50 प्रतिशत तक अनुदान है।

रबी फसलों की बुवाई समय से करें, ताकि बेहतर उत्पादन और लाभ मिलेगा। ब्लाक स्तर पर स्थित सभी राजकीय कृषि निवेश भंडार एवं सहकारी समितियों पर अनुदान गेहूं का बीज उपलब्ध कराया जाएगा। जिन किसानों का शीघ्र पंजीकरण कराकर अनुदानित बीज प्राप्त करें। -डॉ. घनश्याम वर्मा, उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed