फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Elephants create panic in many villages of Islamnagar village panchayat

Bijnor News: गांव पंचायत इस्लामनगर के कई गांवों में हाथियों की दहशत

Thu, 19 Jun 2025 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Elephants create panic in many villages of Islamnagar village panchayat
कादराबाद। गांव पंचायत इस्लामनगर के कई गांवों में हाथियों का आतंक छाया है। हाथी किसानों की फसलों को उजाड़ रहे हैं। इससे किसान परेशान हैं। किसानों ने वन विभाग के अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन



किसान सुरेंद्र नेगी, कैलाश थपरियाल, दामोदर प्रसाद, अजय रौतेला आदि का कहना है कि कालागढ़ वन रेंज नेशलन कार्बेट से निकल कर जंगली हाथी कई दिन से उनके खेतों में आतंक मचाए हुए हैं। जिससे उनकी गन्ने व धान की फसल बर्बाद हो रही है। इससे किसानों को नुकसान हो रहा है। अनेक बार वन कर्मियों से शिकायत के बावजूद कोई सार्थक कदम नहीं उठाया जा रहा है। जंगली हाथी के खेतों में आने के कारण किसानों को जान का भी खतरा बना हुआ है। हाथियों का झुंड गांव भिक्कावाला, मीरापुर, मीरापुर साउथ व उत्तर में रात या सुबह तड़के खेतों आता रहता हैं। जिससे किसान पशुओं के लिए चारा आदि खेतों से लाने में कतरा रहे हैं। क्षेत्रीय किसानों ने वन विभाग के अधिकारियों से वन्य जीवों को खेतों में आने से रोकने के लिए सार्थक कदम उठाने तथा कार्बेट सीमा की दीवार की मरम्मत व तारबंदी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed