फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Elephants at Sandal Dam

सैंडल बांध पर हाथियों का उत्पात

Fri, 05 Feb 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Elephants at Sandal Dam
सैंडल बांध पर हाथियों का उत्पात
विज्ञापन

कालागढ़। सैंडल बांध पर हाथियों ने उत्पात मचा कर शीश महल को निशाना बनाया। शीश महल में वास वेशन व बाहर लगी सोलर तारबाड़ को तोड़ डाला।
कालागढ़ क्षेत्र के कार्बेट टाइगर रिजर्व के हाथियों का उत्पात थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। उनका उत्पात जारी है। हाथी ने फिर से सैंडल बांध पर उत्पात मचाया। इस दौरान बांध की सुरक्षा के लिए लगाई गई सोलर तार को क्षतिग्रस्त कर डाला। इसके अलावा हाथी शीश महल पहुंच गये। वहां लगी आधुनिक वाशबेसिन को क्षतिग्रस्त कर दिया। सहायक अभियंता मनोज कुमार लिखवार ने बताया कि सुबह जब कर्मचारी बांध पर पहुंचे तो उन्होंने सभी कुछ अस्त-व्यस्त एवं क्षतिग्रस्त देखा। उन्होंने घटना की सूचना विभाग के उच्चाधिकारियों को दी। हाथी रात में आए थे।

बांध पर हाथी के उत्पात के चलते दिनभर कर्मचारी दहशत में रहे। हाथियों के इस तरह से बांध पर उत्पात मचाने से काफी नुकसान हुआ है। मामले की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। वन क्षेत्राधिकारी आरके भट्ट के अनुसार गश्ती दलों को सतर्क कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed