{"_id":"64bad056ddb619fb870fcf34","slug":"elephant-trapped-in-swamp-dies-after-27-hours-bijnor-news-c-14-1-mbd1011-283240-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: दलदल में फंसे हाथी की 27 घंटे बाद मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: दलदल में फंसे हाथी की 27 घंटे बाद मौत
Sat, 22 Jul 2023 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 22 Jul 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
भागूवाला में मृत हाथी का निरीक्षण करती देहरादून से आई टीम।
- दूसरे खेत से भी देर रात निकालने के बाद होता रहा उपचार, पोस्टमार्टम के बाद दबा दिया गया
नजीबाबाद/भागूवाला (बिजनौर)। धान के खेत में दलदल में फंसे हाथी (50 वर्ष) की 27 घंटे बाद मौत हो गई। पहले खेत से 16 घंटे बाद निकालने के बाद दूसरे खेत में जा फंसने पर भी देर रात हाथी को निकाल लिया गया था। उपचार के बावजूद हाथी को बचाया नहीं जा सका।
राजगढ़ रेंज के जंगल से निकलकर हाथी धान के खेत के दलदल में फंस गया था, जिसको 16 घंटे बाद बृहस्पतिवार की रात 8ः10 बजे निकाल लिया गया था। उसके बाद दूसरे खेत में जाकर फंसने पर भी घंटों प्रयास के बाद देर रात में निकाल लिया गया। चिकित्सकों ने उपचार किया लेकिन फिर भी हाथी की शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे मौत हो गई।
वाइल्ड लाइफ देहरादून से आई टीम के लक्ष्मी नारायण, एसओएस हरियाणा के आशीष बत्रा के नेतृत्व में पहुंची टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।