फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Electricity supply was restored after cutting down MLA's trees

Bijnor News: विधायक के पेड़ों को काटकर चालू की गई बिजली आपूर्ति

Tue, 27 May 2025 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 27 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply was restored after cutting down MLA's trees
ओमफार्म हाउस के पास हाईटेंशन लाइन चालू करने के लिए काटे गए पेड़। संवाद
बिजनौर। दस नलकूपों की बिजली आपूर्ति में बाधा बन रहे विधायक के पेड़ों को मंगलवार को काटकर लाइन को चालू कर दिया गया। नहटौर विधायक और उनके परिवार ने भी इनके काटने की सहमति दे दी। इसके बाद बिजली लाइन को चालू कर दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह बिजली कर्मचारी महेश्वरी फीडर से जुड़ी लाइन में बिजली आपूर्ति चालू करने के लिए जुट गए। जिन्होंने विधायक ओम कुमार के फार्म हाउस के पास और उनके खेतों से गुजर रही लाइन के नीचे खड़े पेड़ों की छंटनी और कटान शुरू किया। बता दें कि पेड़ों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। 15 दिन पहले बार-बार फाल्ट होने के चलते बिजली कर्मचारियों ने विधायक के पेड़ काटने के बजाए 10 नलकूपों की तरफ जाने वाली लाइन ही काट दी थी।
विज्ञापन

15 दिन से किसान बिजली चालू कराने के लिए विभाग के अधिकारियों के चक्कर काट रहे थे। बिजली अधिकारी भी मामला विधायक का होने के चलते पेड़ों की छंटाई की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा थे। मामला मीडिया द्वारा सुर्खियों में आया तो इसका असर मंगलवार को दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम चार बजे तक तक सभी नलकूपों पर विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी गई है। किसान धर्मपाल, वीरेंद्र, छत्रपाल आदि का कहना है कि 15 दिन से बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही थी।

किसानों ने विधायक से मनुहार की थी आरोप है कि उन्होंने पेड़ काटने को मना कर दिया था। हालांकि विधायक इन आरोपों को नकार चुके हैं। मामला किसान यूनियन के पदाधिकरियों तक भी पहुंचा था, लेकिन वे भी असमंजस की स्थिति में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed