{"_id":"6a1c8c6a24b51d544a03346c","slug":"electricity-supply-to-rural-areas-disrupted-after-storm-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-181081-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: आंधी आने के बाद गांव देहात की बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: आंधी आने के बाद गांव देहात की बिजली आपूर्ति ठप
विज्ञापन
नजीबाबाद। आंधी के बाद शहर और ग्रामीण अंचलों की विद्युत आपूर्ति बाधित रही। विद्युत लाइन में तकनीकी खराबी आने से कई गांव की विद्युत आपूर्ति पूरी रात ठप रही। उपभोक्ता लो वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या से परेशान रहे।
शनिवार देर शाम आंधी असर विद्युत आपूर्ति पर पड़ा। 132 केवी, आदर्शनगर, चौगांवा, साहनपुर, भागूवाला, सौफतपुर, तिसोतरा बिजलीघर से नगर व ग्रामीण अंचलों की आपूर्ति जुड़ी है। बिजली न होने से विद्युत संचालित उपकरण ठप हो गए वहीं पेयजल संकट भी गहरा गया। नलकूप और टंकियां नहीं चलने से लोगों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ा। भीषण गर्मी में पंखे, कूलर और फ्रिज जैसे विद्युत उपकरण शोपीस बनकर रह गए।
ऊर्जा निगम के अधिकारी लाइन ठीक करने में जुटे रहे, लेकिन जगह-जगह फाल्ट होने के कारण आपूर्ति सुचारू करने में समय लग गया। रविवार सुबह तक कई ग्रामीण इलाकों में बिजली बहाल नहीं हो पाई थी। उपभोक्ताओं कैलाश, शिव कुमार, नरेश कुमार, असलम आदि ने निगम कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि हर आंधी-बारिश में बिजली व्यवस्था चरमरा जाती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया जाता।