फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Electricity supply of many villages stalled due to falling trees in the storm

आंधी में पेड़ गिरने से कई गांव की विद्युत आपूर्ति ठप

Tue, 16 Jun 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply of many villages stalled due to falling trees in the storm
नजीबाबाद के नांगलसोती-चंदक मार्ग पर बिजली लाइन पर गिरा पेड़। - फोटो : NAZIBABAD
आंधी में पेड़ गिरने से कई गांव की विद्युत आपूर्ति ठप
विज्ञापन

नांगलसोती/नजीबाबाद। आंधी से बिजली लाइन पर पेड़ गिरने और खंभे टूटने से नांगलसोती तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत व्यवस्था ठप है। ग्रामीणों ने सौफतपुर बिजली घर पर पहुंचकर कर विद्युत व्यवस्था सुचारु करने की मांग के लिए प्रदर्शन किया।

नजीबाबाद तहसील क्षेत्र में सोमवार शाम आई आंधी से बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त होने से नांगलसोती सहित कई क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था पूरी रात ठप रही। मंगलवार दोपहर तक नांगलसोती क्षेत्र के कई भागों में विद्युत व्यवस्था सुचारु न होने पर ग्रामीणों ने सौफतपुर बिजलीघर पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों कुलवीर सिंह, नौवीर सिंह, प्रमोद कुमार, राजवीर राठी, विनीत कुमार ने विद्युत निगम अधिकारियों से नांगल सोती, शहजादपुर, जीतपुर, खानपुर की विद्युत आपूर्ति सुचारु करने की मांग की। एसडीओ पीयूष दीक्षित, जेई दीपक कुमार ने बताया कि आंधी में नांगलसोती-चंदक मार्ग पर पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त खंभे और विद्युत लाइन को ठीक कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हरचंदपुर, सौफतपुर, महमसापुर आदि के कृषि फीडर को छोड़कर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। शीघ्र ही अन्य क्षेत्रों की आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed