{"_id":"57361d6d4f1c1bf5069199e5","slug":"electricity-supply-from-20-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"नांगलजट, चौकपुरी में होगी 20 से सप्लाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नांगलजट, चौकपुरी में होगी 20 से सप्लाई
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 14 May 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। नांगलजट और चौकपुरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। दोनों गांवों के बिजलीघर 20 मई से काम करना शुरू कर देंगे। मंडावर तथा छितावर बिजली उपकेंद्रों की कार्यक्षमता बढ़ाने का काम भी अंतिम चरण में है। निगम 15 जून तक कई अन्य बिजलीघरों की यांत्रिक मरम्मत करके क्षमता वृद्धि कर देगा।
एसई एके सिंह के अनुसार निगम उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज व बार बार ट्रिपिंग से निजात दिलाने की योजना को अमली जामा पहनाने में लगा हैं। इसी के अंतर्गत नांगलजट एवं चौकपुरी के नवनिर्मित बिजलीघरों को शुरू करने के लिए रात दिन काम चल रहा है।
सप्लाई चालू करने के लिए आउटगोइंग फीडर की लाइन बननी है। 33 केवी की लाइन बनाने में पेड़ अवरोध बने हैं। जिनकी कटाई छटाई का काम चल रहा है। 20 मई से किसानों को दोनों बिजलीघरों से सप्लाई मिलने लगेगी।
विज्ञापन
बिजनौर ब्लाक का उमरपुर मीरा बिजलीघर को भी 30 मई से चालू कर दिया जाएगा। मंड़ावर क्षेत्र से कम वोल्टेज व ट्रिपिंग की शिकायत थी। वहां के उपकेंद्र की क्षमता में वृद्धि की प्रक्रिया शुरू हुई।
यह काम 30 मई तक पूरा करने की हिदायत दे दी गई है। किरतपुर ब्लाक के छितावर में पांच एमवीए का बिजलीघर स्थापित कर दिया गया हैं। अगले सप्ताह काम शुरू कर देगा। मंडावर के फजलपुर बिजलीघर की क्षमता वृद्धि का कांट्रेक्ट नोएडा की एक कंपनी को दिया गया है। कंपनी से 15 जून तक काम अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं।