फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Electricity officers took to the streets to increase revenue collection

Bijnor News: राजस्व वसूली बढ़ाने को सड़कों पर उतरे बिजली अफसर

Mon, 27 Nov 2023 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Electricity officers took to the streets to increase revenue collection
-ओटीएस के तहत बकाया बिजली बिल जमा करने को किया प्रेरित
विज्ञापन

- 52 उपभोक्ताओं ने एक मुश्त समाधान योजना में कराएं पंजीकरण

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। विद्युत उपभोक्ताओं को एक मुश्त समाधान योजना का लाभ पहुंचाने और बकाया बिजली बिल वसूली करने को विद्युत विभाग के अफसर सड़कों पर उतर गए। गंगा स्नान अवकाश के दिन भी विभाग के अफसरों ने कार्यालय और फील्ड में निरीक्षण किया। अफसरों ने शहर के उपभोक्ताओं को ओटीएस के लाभ बताते हुए बकाया बिजली बिल जमा करने की अपील की।
बिजनौर मंडल के अधीक्षण अभियंता निरंजन कुमार सिंह, बिजनौर डिविजन के अधिशासी अभियंता एके पांडेय और एसडीओ सदर प्रदीप कुमार फील्ड स्टाफ के साथ सोमवार को कई कालोनियों, मोहल्लों में पहुंचे। अफसरों ने बुल्ला के चौराहे के पास कालोनी में उपभोक्ताओं से मिलें और उन्हें ओटीएस का लाभ बताते हुए बकाया बिजली बिल जमा करने को प्रेरित किया।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता निरंजन कुमार सिंह ने उपभोक्ताओं को बताया कि शहरी क्षेत्र में ओटीएस योजना का लाभ उपभोक्ताओं दिया गया है। उन्हें उसका लाभ उठाना चाहिए। अधिशासी अभियंता एके पांडेय ने कहा कि इस बार घरेलू, वाणिज्यक, औद्योगिक एवं निजी नलकूप उपभोक्ताओं के लिए एक मुश्त समाधान योजना दी, जिसका उपभोक्ताओं से शतप्रतिशत लाभ उठाने की अपील।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ सदर प्रदीप कुमार ने बताया कि सोमवार को शहरी क्षेत्र में विभिन्न श्रेणी के 53 उपभोक्ताओं ने एक मुश्त समाधान योजना के तहत अपना पंजीकरण कराया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक अवकाश के दिन भी समस्त कैश काउंटर खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed