फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Electricity lines passing over council schools will be removed, letter written to superintending engin

Bijnor: परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से गुजर रहीं विद्युत लाइन हटेंगी, अधीक्षण अभियंता को लिखा पत्र

Mon, 19 Sep 2022 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 19 Sep 2022 12:24 AM IST
सार

बिजनौर जनपद के  परिषदीय  प्राथमिक विद्यालयों के ऊपर से  विद्युत लाइन गुजर रही हैं। जिस कारण पढ़ने वाले छात्रों व शिक्षकों पर खतरा बना रहता है।अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखा गया है।  शिक्षा विभाग विद्यालयों की हाई  लाइनों को शिफ्ट कराएगा ।

विज्ञापन
Bijnor: Electricity lines passing over council schools will be removed, letter written to superintending engin
मंडावर क्षेत्र के गांव रतनपुर रियाया के प्राथमिक विद्यालयय के ऊपर से गुजरती हाईटेंशन लाइन। - फोटो : BIJNOR

विस्तार

बिजनौर, जनपद के 143 परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के भवन के ऊपर से एचटी या एलटी विद्युत लाइन गुजर रही हैं। विद्यालयों के ऊपर से लाइन गुजरने से पढ़ने वाले छात्रों व शिक्षकों को खतरा बना रहता है। शिक्षा विभाग विद्यालयों के ऊपर से गुजरने वाली लाइनों को शिफ्ट कराएगा। इसके लिए अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन


जनपद में 2119 परिषदीय विद्यालय हैं। इसमें से 1354 प्राथमिक विद्यालय, 376 उच्च प्राथमिक, 389 कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। विद्यालयों में दो लाख 34 हजार छात्र-छात्राएं पढ़ाई करते हैं। इनमें करीब 143 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रांगण या भवन के ऊपर से बिजली की हाईटेंशन या 440 वोल्टेज वाली एलटी लाइन गुजर रही हैं। ऐसे में बिजली लाइन के तार टूटने, बरसात के दिनों में बिल्डिंग या खंभे से करंट आदि का खतरा बना रहता है। 
विज्ञापन

पिछले सप्ताह विद्यालय में करंट से एक शिक्षक की मौत हो गई थी। शिक्षक के साथ हादसा होने के बाद शिक्षक नेताओं ने लाइन शिफ्ट कराने के लिए बीएसए, एसई, डीएम से मुलाकात की थी। बीएसए कार्यालय ने ऐसे विद्यालयों की सूची बनाकर बिजली विभाग को शिफ्ट करने का एस्टीमेट बनाने को कहा है।

शिक्षक नेता दुष्यंत कुमार, नौबहार सिंह का कहना है
शिक्षक नेता दुष्यंत कुमार, नौबहार सिंह का कहना है कि पिछले सप्ताह शिक्षक कौशल व जौली करंट की चपेट में आ गए। कौशल की मृत्यु हो गई थी। शिक्षक जौली गंभीर रूप से झुलस गए। उनका उपचार चल रहा है। विद्यालयों के ऊपर से गुजर रही लाइनों को हटवाने के संबंध में डीएम, अधीक्षण अभियंता से मुलाकात की है।

सभी विद्यालयों के ऊपर से जाने वाली लाइनों को हटवाया जाए
जिन विद्यालयों के प्रांगण या भवन के ऊपर से विद्युत लाइनें गुजर रही हैं,सभी विद्यालयों के ऊपर से जाने वाली लाइनों को हटवाया जाए।। बीईओ स्तर से उनकी सूची बना ली गई है। बिजली लाइन शिफ्ट करने के लिए विद्यालयों की सूची अधीक्षण अभियंता कार्यालय को भेज दी है।- जयकरन यादव, बीएसए

यह भी पढ़े:
UP: यहां पुलिस भी नहीं सुरक्षित, दूध लेने जा रहे सब-इंस्पेक्टर से बदमाशों ने गन-प्वाइंट पर रखकर की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed