फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Electricians on strike, wandering consumers

Bijnor News: हड़ताल पर बिजलीकर्मी, भटक रहे उपभोक्ता

Sun, 04 Dec 2022 06:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Electricians on strike, wandering consumers
बिजनौर में आवास विकास में अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर विद्युत अधिकारी व कर्मचारियों के धरने को ? - फोटो : BIJNOR
हड़ताल पर बिजलीकर्मी, भटक रहे उपभोक्ता
विज्ञापन

बिजनौर। यकिन मानिए, अगर आपके घर की बत्ती गुल हुई तो ठीक करने वाला कोई नहीं मिलेगा। बिजलीकर्मियों ने सीयूजी नंबर भी बंद कर लिए हैं। बिजलीघर से लेकर कार्यालयों में भी सन्नाटा है। उपभोक्ता समस्याओं को लेकर भटक रहे हैं। बिजलीकर्मी हड़ताल पर रहते हुए धरना-प्रदर्शन करने में व्यस्त हैं।
तमाम मांगों को लेकर चल रहा धरना प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी रहा। उधर, बिजलीकर्मी धरने में अपनी समस्याओं को लेकर गरजते रहे, वहीं उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ रही है। जिन लोगों को मीटर बदलवाने हैं या बिल ठीक कराना है, या फिर कनेक्शन लेना है। ऐसा कोई भी काम अभी होने वाला नहीं है।
विज्ञापन

सिर्फ इतना नहीं, अगर बिजली आपूर्ति को लेकर कोई समस्या खड़ी हुई तो निदान भी नहीं होगा। तमाम बिजलीकर्मियों ने अपने सीयूजी नंबरों को बंद कर लिया है। इसके अलावा बिजली लाइनों का फॉल्ट भी ठीक होने वाला नहीं है। शनिवार को ग्रामीण इलाकों में कई जगह मामूली फॉल्ट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली बिलों की 20 करोड़ रुपये वसूली अटकी
जिले में औसतन हर रोज चार करोड़ के बिजली राजस्व की वसूली होती है। अब कार्य बहिष्कार को पांच दिन बीत गए हैं, ऐसे में करीब 20 करोड़ की राजस्व वसूली प्रभावित हुई है। इसका भार भी उपभोक्ताओं पर ही पड़ेगा, जमा की तारीख निकल जाने के बाद उन्हें पेनल्टी भी देनी पड़ेगी।
मांग पूरी नहीं होने तक कार्य बहिष्कार का अल्टीमेटम
बिजनौर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के आह्वान पर जिले के सभी बिजली कर्मचारियों व अधिकारियों का कार्य बहिष्कार शनिवार को भी जारी रहा। उन्होंने धरना प्रदर्शन करते हुए मांगों के पूरी नहीं होने तक यूं ही कार्य बहिष्कार करने का अल्टीमेटम दिया है।

शनिवार को विद्युत वितरण मंडल बिजनौर के परिसर में प्रदर्शन कर धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि 15 सूत्री मांगो को लेकर धरना ऐसे ही चलता रहेगा। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि ऊर्जा निगमों में शीर्ष ऊर्जा प्रबंधन की स्वेच्छाचारिता है। विभाग के सेवा नियमों व श्रम अधिनियमों एवं मानवाधिकारों के कानूनों का उल्लंघन करते हुए ऐसे लक्ष्यों की पूर्ति के लिए कार्य कराया जाता है, जो व्यवहारिक नहीं है। उन्होंने उत्पीड़न का आरोप लगाया। साथ ही पुरानी पेंशन बहाली, संविदाकर्मियों को नियमित किए जाने संबंधी मुद्दों पर अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed