फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Elections will be held under the supervision of the third eye

तीसरी आंख की निगरानी में होगा चुनाव

Fri, 02 Jul 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Elections will be held under the supervision of the third eye
तीसरी आंख की निगरानी में होगा चुनाव
विज्ञापन

बिजनौर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर होने वाले चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में आए पर्यवेक्षक सुरेंद्र राम ने चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की और जिले के आला अफसरों की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
राज्य निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश के कृषि आयुक्त विशेष सचिव सुरेंद्र राम को पर्यवेक्षक बनाकर जिला बिजनौर में भेजा। शुक्रवार को उन्होंने कलक्ट्रेट सभागार में आला अफसरों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए होने वाले मतदान एवं मतगणना सहित समस्त निर्वाचन प्रक्रिया को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराएं। इसकी सारी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्षता के साथ पूरा कराने के लिए निर्धारित विशेष स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों एवं वीडियोग्राफी कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने एसपी को निर्देश दिए कि मतदान एवं मतगणना भयमुक्त वातावरण में होने चाहिए। इसके लिए एसपी पर्याप्त संख्या में पुलिस की व्यवस्था करें और मतदाता के अलावा कोई भी अन्य व्यक्ति मतदान स्थल में प्रवेश न करने पाए। उन्होंने ये भी निर्देश दिए कि निर्धारित समय सुबह 11 बजे मतदान प्रक्रिया हर हालत में शुरू हो जानी चाहिए और मतगणना सहित सभी प्रक्रियाएं राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही होनी चाहिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, एसपी डा. धर्मवीर सिंह, सीडीओ कामता प्रसाद सिंह, एडीएम प्रशासन भगवान शरण दास, एडीएम वित्त एवं राजस्व अवधेश कुमार मिश्र, एसपी सिटी, एसपी देहात सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed