फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Election on two seats, remaining operators to be elected unopposed

Bijnor News: दो सीटों पर चुनाव, बाकी संचालकों का निर्विरोध चुना जाना तय

Mon, 19 Jun 2023 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 19 Jun 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Election on two seats, remaining operators to be elected unopposed
- बैंक की प्रबंध समिति के संचालक पदों के लिए दाखिल किए नामांकन पत्र
विज्ञापन

- संचालक पदोंं के लिए नामांकन पत्रों की जांच सोमवार आज होगी
- फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिला सहकारी बैंक की प्रबंध समिति के संचालक पदों के लिए रविवार को बैंक शाखा में नामांकन हुए। सहकारी बैंक के 14 संचालक सीटों में से दो संचालक सीट अफजलगढ़ एक एवं वृत्तिक-दो पर दो-दो नामांकन पत्र दाखिल होने से यहां चुनाव होगा। शेष 12 सीटों पर एक-एक ही उम्मीदवार का नामांकन पत्र दाखिल होने से उनका निर्विरोध संचालक चुना जाना तय है।
जनपद में जिला सहकारी बैंक के प्रबंध समिति का चुनाव चल रहा है। रविवार को सहकारी बैंक के संचालक पद के लिए उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे। निर्वाचन अधिकारी, एएम श्याम बहादुर शर्मा ने बताया कि अफजलगढ़ में एक सीट पर मनोज कुमार एवं भुपेंद्र कुमार ने अपने नामांकन पत्र जमा किए। वृत्तिक- 2 सीट पर रोहताश सिंह एवं यशपाल सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किए। दाखिल नामांकन पत्रों की आज जांच होगी और शाम को नाम निर्देशन का प्रदर्शन किया जाएगा। 20 जून को नामांकन पत्रों की वापस लेने की प्रक्रिया होगी और 20 जून को ही चुनाव चिह्नों का आवंटन होगा। 22 जून को संचालक पदों के लिए चुनाव होगा और उसके बाद मतगणना होगी। अगले दिन 23 को सभापति पद के लिए चुनाव होगा।
विज्ञापन

इन सीटों पर निर्विरोध चुना जाना तय
अल्हैपुर धामपुर - प्रियंकर राणा
आकू नहटौर - वीर सिंह

किरतपुर - विनीत कुमार

कोतवाली - अंशु

जलीलपुर - रूबी

नजीबाबाद - शिवानी
नूरपुर - दिनेश कुमार

बुढ़नपुर स्योहारा - प्रेमपाल सिंह

मोहम्मदपुर देवमल - राजेंद्र सिंह

व्यक्तिगत एवं विशेष - अभिनव कुमार

वृत्तिक एक - हेेमराज सिंह

वृत्तिक तीन - बलराज सिंह

चौधरी राजेंद्र ने समर्थकों के साथ दाखिल किया नामांकन
जिला सहकारी बैंक बिजनौर के संचालक पद के लिए मोहम्मदपुर देवमल व हल्दौर ब्लाॅक से सदर विधायक सुची मौसम चौधरी के ससुर व भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी के पिता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्र सिंह ने रविवार को समर्थकों के साथ संचालक पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके सामने कोई दूसरा नामांकन पत्र दाखिल नहीं होने से उनका निर्विरोध चुना जाना तय है। मंडावर रोड स्थित कैंप कार्यालय पर सभी समिति के सदस्य एकत्र हुए। जहां से ऐश्वर्य चौधरी गाड़ियों का काफिला लेकर नामांकन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने नुमाइश चौराहे पर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष ललित चौधरी, राजीव राजपूत, मनोज चौधरी, जितेंद्र राजपूत, राहुल चौधरी, सोनू, संजीव चौधरी, अनुज चौधरी, विपुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed