{"_id":"67781f14495e68963b08161b","slug":"election-of-management-committee-of-pjm-inter-college-cancelled-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-139850-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पीजेएम इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति का चुनाव निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पीजेएम इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति का चुनाव निरस्त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शेरकोट। संयुक्त शिक्षा निदेशक, मुरादाबाद ने पीजेएम इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के जून 2023 में हुए चुनाव को प्रावधानों के विपरीत मनाते हुए अमान्य घोषित कर दिया है। मंडलीय समिति ने प्रधानाचार्य को साधिकार नियंत्रक नियुक्त कर छह माह के दोबारा चुनाव कराने को निर्देशित किया है।
बता दें कि कॉलेज की प्रबंध समिति के लिए 19 जून 23 को चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए थे। इसमें मृदुला गहलौत निर्विरोध प्रबंधक चुनीं गईं थी। संजय कुमार गहलौत ने आजीवन सदस्यों की सूची में नाबालिग को सदस्य बनाने, मृतक सदस्यों के भी नाम दर्शाने का आरोप लगा चुनाव को निरस्त कराने की मांग शिक्षा निदेशक माध्यमिक, लखनऊ और अपर मुख्य सचिव से की थी।
इसके लिए तीन सदस्य जांच समिति का गठन हुआ था। जांच में संयुक्त शिक्षा निदेशक की मंडलीय समिति ने कॉलेज की प्रबंध समिति के जून 2023 में हुए चुनाव को अमान्य घोषित कर दिया।
विज्ञापन
उधर, निवर्तमान प्रबंधक मृदुला गहलौत का कहना है कि 1986 में सदस्यों की सूची में नाबालिग के नाम शामिल होने के कारण चुनाव को निरस्त कर दिया गया है।