फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Election AROs infected

चुनाव में लगे एआरओ हुए संक्रमित

Sat, 01 May 2021 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Election AROs infected
चुनाव में लगे एआरओ हुए संक्रमित
विज्ञापन

नूरपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए ब्लॉक में लगाए गए 14 एआरओ में से 12 कोरोना संक्रमित हो गए हैं। एक एआरओ की संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है। एआरओ के ब्लॉक न आने से मतगणना एजेंट के लिए पास जारी करने का काम प्रभावित हो रहा है। एक आरओ ही पास जारी कर रहे हैं। शुक्रवार को एजेंट पास बनवाने के लिए प्रत्याशियों की ब्लॉक में भारी भीड़ रही।
ब्लॉक में बृहस्पतिवार से मतगणना एजेंट बनने को लेकर भारी भीड़ जमा है। 14 एआरओ में से 12 के कोरोना पॉजिटिव होने पर वे ड्यूटी पर नहीं आए। टेबिल नंबर आठ के एआरओ सुरेंद्र सिंह की तीन दिन पहले कोरोना में मौत हो गई। जिला स्तर से विकल्प में जो ड्यूटी लगाई गई, वे भी ब्लॉक में नहीं आए। शुक्रवार को एक एआरओ तेज बुखार की स्थिति में पीपी किट पहनकर आया तो उसे वापस भेज दिया गया। बृहस्पतिवार शाम तक आरओ पीपी गौतम ने सभी टेबिल के मतगणना एजेंट पास स्वयं ही जारी किए।
विज्ञापन

आरओ पीपी गौतम का कहना है कि कोरोना संक्रमित सभी 12 एआरओ उनके संपर्क में रहे हैं, इसलिए उनमें भी कोरोना के लक्षण हो सकते हैं। कोरोना जांच के लिए किट तक उपलब्ध नहीं हो पा रही है। शुक्रवार को विकल्प में भेजे गए दो एआरओ पहुंचे तथा एजेंट पास जारी किए। कम चुनाव अधिकारी होने की बजह से ब्लॉक में भीड़ लगी रही। आरओ पीपी गौतम का कहना है कि इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed