फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Elderly injured in deadly attack dies in Gajraula Shiv

Bijnor News: गजरौला शिव - जानलेवा हमले में घायल बुजुर्ग की मौत

Mon, 17 Apr 2023 11:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 17 Apr 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Elderly injured in deadly attack dies in Gajraula Shiv
- महज सौ रुपये के लिए पड़ोसी ने ही कर दिया था हमला
विज्ञापन

- गांव मंडावली सैदू का मामला, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
संवाद न्यूज एजेंसी
गजरौला शिव। खेत की जुताई में ट्रैक्टर के किराए में बाकी रह गए सौ रुपये को लेकर विवाद में घायल हुए बुजुर्ग की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। इस हमले में मृतक की पत्नी और बेटी भी घायल हुई थी, जिनका इलाज चल रहा है। उधर, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
शुक्रवार की दोपहर तीन बजे मंडावली सैदू निवासी सगीर उर्फ छंगा (70) जुमे की नमाज पढ़कर जैसे ही लौटा तो गांव का ही कय्यूम भी उसके घर पहुंच गया। बताया गया कि कय्यूम ने अपने ट्रैक्टर से छंगा के खेत की जुताई की थी। जुताई के चार सौ रुपये दे दिए गए थे, जबकि कय्यूम पांच सौ रुपये मांग रहा था। सौ रुपये को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि ट्रैक्टर वाले कय्यूम के पक्ष में छंगा का पड़ोसी सगीर, उसका लड़का फरमान व उसकी लड़की आ गए। उन्होंने सगीर उर्फ छंगा के सिर में धारदार हथियार से वार कर दिया था, जिसमें वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया था।
विज्ञापन

सगीर उर्फ छंगा को बचाने आई उसकी पत्नी हनीफा व लड़की साबरा को भी सगीर पक्ष ने लाठी-डंडों व धारदार हथियार से मारपीट कर घायल कर दिया था । मारपीट में लड़की साबरा के सिर में भी धारदार हथियार लगा, जिसमें वह घायल हो गई। जबकि पत्नी हनीफा की हड्डी टूट गई। घायल हालत में तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। गंभीर हालत में सगीर उर्फ छंगा को डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया था। परिवार उसको ऋषिकेश एम्स ले गए, वहां उसे उपचार नहीं मिलने के कारण मेरठ मेडिकल काॅलेज ले जाया गया। जहां सगीर उर्फ छंगा ने रविवार रात दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को उसका का शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। छंगा मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। पुलिस ने इस मामले में बाप-बेटे के के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने सगीर को घटना के बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। सगीर का चालान कर जेल भेज दिया है। जबकि उसका लड़का फरमान अभी फरार है। सगीर उर्फ छंगा के शव को गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed