फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Elderly cyclist crushed to death by dumper

Bijnor News: साइकिल सवार वृद्ध की डंपर से कुचल कर मौत

Thu, 11 Jun 2026 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Elderly cyclist crushed to death by dumper
नूरपुर। धामपुर मार्ग पर गांव धौलागढ़ से दूध लेकर लौट रहे साइकिल सवार मोहल्ला हजरतनगर निवासी रामकुंवर (70) को डंपर ने टक्कर मार दी। नीचे गिरे वृद्ध को डंपर कुचलता हुआ निकल गया। हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। रामकुंवर बुधवार की सुबह करीब छह बजे पास के गांव धौलागढ़ से दूध लेने गए थे। घर लौटते समय पीछे से आए डंपर ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। डंपर के नीचे आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक डंपर को छोड़कर भाग गया, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव घर ले गए। सीओ देश दीपक ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed