फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Elder brother stabbed to death in Milak Takhwali

Bijnor News: मिलक तखावली में बड़े भाई की चाकू से गोदकर हत्या

Sun, 15 Oct 2023 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Elder brother stabbed to death in Milak Takhwali
मृतक सतपाल का फाइल फोटो
शराब के नशे में शुक्रवार देर रात दोनों के बीच हो गया था झगड़ा
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को दबोचा, मृतक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी



धामपुर (बिजनौर)। गांव मिलक तखावली में शुक्रवार की रात नशे में हुए झगड़े के बाद एक युवक ने अपने बड़े भाई की लाठी डंडे और चाक से वार कर हत्या कर दी। शव को घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे फेंक दिया। शनिवार की सुबह इसका पता चला। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर रिपोर्ट कायम करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।

गांव मिलक तखावली निवासी कृपाल सिंह ने बताया कि उनके दो छोटे भाई सतपाल सिंह (45) और गजराज सिंह गांव में ही रहते हैं। दोनों भाई शराब का सेवन करते हैं। शुक्रवार की रात दोनों भाइयों के बीच शराब के नशे में लड़ाई हो गई। आरोप है कि छोटे भाई गजराज ने शराब के नशे में सतपाल सिंह को चाकू और डंडों से वार कर मौत के घाट उतार दिया। गजराज सिंह ने पुलिस पूछताछ में घटना को स्वीकार किया है। पुलिस की पूछताछ में गजराज ने बताया कि सतपाल ने उसकी पत्नी के साथ कुछ दिनों पहले छेड़खानी की थी। विरोध करने पर देख लेने की धमकी दे रखी थी। तभी से उसके और सतपाल के बीच में अनबन चल रही थी।
विज्ञापन

शुक्रवार रात सतपाल शराब के नशे में गाली गलौज कर रहा था। इसी को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े में सतपाल की हत्या हो गई। हत्या का शक उस पर ना हो, इसलिए उसने रात में ही शव को घसीट कर 50 मीटर सड़क पर फेंक दिया। दिन निकलने पर गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अपर पुलिस अधीक्षक धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी गजराज को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन







खून से सने अंडरवियर के ऊपर पहन ली थी जींस और शर्ट



अपर पुलिस अधीक्षक धर्म सिंह मार्छाल का कहना है कि सतपाल की हत्या के मामले में उसके छोटे भाई गजराज का हाथ है। आरोपी ने घटना को अंजाम देने के बाद शव को बाहर फेंक दिया था। खून से सने अंडरवियर के ऊपर जींस और शर्ट पहन ली थी और ग्रामीणों के बीच में जाकर खड़ा हो गया था।




दोनों की पत्नियां झगड़े के कारण अपने-अपने मायके में रह रही





सतपाल के तीन पुत्र और एक पुत्री है। एक साल से उसकी पत्नी संतोष उसके साथ इसलिए नहीं रह रही थी । सतपाल शराब पीकर उसके साथ झगड़ा करता था। इतना ही नहीं आरोपी गजराज की पत्नी भी लड़ाई झगड़े के कारण अपने मायके में ही रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed