फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   El secretario especial inspeccionó el ingenio azucarero

विशेष सचिव ने चीनी मिल का किया निरीक्षण

Sun, 21 Oct 2018 11:35 PM IST
अमर उजाला/बिजनौर
अमर उजाला/बिजनौर Updated Sun, 21 Oct 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
El secretario especial inspeccionó el ingenio azucarero
नजीबाबाद चीनी मिल में निरीक्षण करते गन्ना विभाग के विशेष सचिव। - फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद में गन्ना विकास विभाग के विशेष सचिव ने नजीबाबाद चीनी मिल का निरीक्षण किया। विशेष सचिव ने बीरूवाला और गन्ना विकास समिति पहुंचकर किसानों को गन्ना पर्ची वितरण व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने गन्ना फार्म का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

गन्ना विकास के विशेष सचिव राकेश कुमार मिश्रा ने मुरादाबाद में आयोजित समीक्षा बैठक के बाद रविवार को किसान सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधान प्रबंधक दानवीर सिंह, उप गन्ना आयुक्त आरके मिश्रा, सहायक चीनी आयुक्त चंदन वर्मा, मुख्य गन्ना अधिकारी डॉ.एसएस ढाका की उपस्थिति में चीनी मिल के पेराई सत्र शुरू होने की तैयारियों   की समीक्षा की। प्रधान प्रबंधक दानवीर सिंह ने चीनी मिल के पेराई सत्र और गन्ना सट्टा के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन

विशेष सचिव ने गांव बीरूवाला पहुंचकर सुरजीत सिंह के गन्ना फार्म पर ट्रैंच विधि से लगाए गए गन्ने के साथ चीनी मिल के टिशू कल्चर लैब द्वारा विकसित गन्ने की फसल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 उन्होंने सुरजीत सिंह, गुरजीत सिंह काका तथा अन्य किसानों से गन्ना सट्टा, कैलेंडर वितरण आदि के संबंध में जानकारी की। चीनी मिल की ओर से मुख्य अभियंता अंजनी कुमार, मुख्य रसायनविद वीके मिश्रा, महिपाल सिंह उपस्थित रहे। क्रेशर स्वामियों नरेश कुमार, अरुण कुमार, आरके रंधर की ओर से विशेष सचिव का स्वागत किया गया। गुड़ क्रेशरों को लाइसेंस मुक्त करने पर भी चर्चा हुई।


एसएमएस पर्ची दिखाओ, तौल कराओ
नजीबाबाद में गन्ना विभाग के विशेष सचिव राकेश कुमार मिश्र ने उप्र में पहली बार गन्ना विकास समिति को गन्ना पर्ची वितरण की सौंपी गई व्यवस्था की समीक्षा की। एसएमएस पर्ची दिखाओ, तौल कराओ व्यवस्था के लिए गन्ना विकास समिति ने किसानों के लिए फार्मर इंक्वायरी मोबाइल3 एप बनाया है। समिति सचिव डॉ.वीके शुक्ल ने विशेष सचिव को बताया कि इंडेंट प्राप्त होते ही किसानों को उनके मोबाइल पर पर्ची जारी होने का एसएमएस पहुंच जाएगा। एसएमएस के माध्यम से ही किसान सीधे गन्ना तौल करा सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed