{"_id":"6a0cb9a5bde2503fbf086a5c","slug":"eight-people-will-get-popcorn-machines-for-self-employment-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-179969-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: स्वरोजगार के लिए आठ लोगों को मिलेगी पॉपकॉर्न मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: स्वरोजगार के लिए आठ लोगों को मिलेगी पॉपकॉर्न मशीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। जनपद के पॉपकॉर्न बनाने वाले पारंपरिक कारीगरों और इस उद्योग में रुचि रखने वाले बेरोजगार लोगों को पॉपकॉर्न मेकिंग मशीन वितरित की जाएगी। उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की खादी नीति के तहत वर्ष 2026-27 में कुल आठ लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।
खादी ग्रामोद्योग अधिकारी एसएल अग्रवाल ने बताया कि योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को रोजगार से जोड़ना और स्वरोजगार को बढ़ावा देना है। इसके लिए इच्छुक व्यक्ति एवं महिलाएं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन करने वाले की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आवेदक का जनपद के ग्रामीण क्षेत्र का स्थायी निवासी होना आवश्यक है। आवेदन के साथ शैक्षिक प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा। योजना में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं, पारंपरिक कारीगरों तथा आर्थिक रूप से कमजोर एवं बेरोजगार लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। एसएल अग्रवाल ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करें। आवेदन की अंतिम तिथि 5 जून है।