फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Eight cows found dead in Chhachhritip Gaushala

छाछरीटीप गोशाला में मृत मिले आठ गोवंश

Fri, 07 Jan 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Eight cows found dead in Chhachhritip Gaushala
छाछरीटीप गोशाला में मृत मिले आठ गोवंश
विज्ञापन

छाछरी मोड़ (बिजनौर)। छाछरी टीप स्थित बृहद गोशाला में बृहस्पतिवार को आठ गोवंश मृत मिले, जबकि कई गोवंश की हालत खराब मिली। जांच करने पहुंची टीम ने इसे गोशाला में कार्यरत कर्मचारियों की लापरवाही बताया है। प्रारंभ में कर्मचारियों द्वारा एक भी गोवंश न मरने की बात कही गई।
बृहस्पतिवार सुबह छाछरी टीप स्थित गोशाला में आठ गोवंश मृत अवस्था में मिले, जबकि कई गोवंश मरणासन्न अवस्था में मिले एवं कुछ बीमार गोवंश का उपचार भी किया जा रहा था। गोशाला में कर्मचारियों की लापरवाही के कारण पशुओं के रख रखाव की स्थिति ठीक नहीं मिली। चारे की अव्यवस्था पाई गई एवं पशुओं के नीचे भूसा भी नहीं मिला। गोशाला में लगभग 382 पशु होने की बात पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताई। उन्होंने बताया कि क्षमता से अधिक पशु गोशाला में हैं, जबकि मुख्य पशुधन अधिकारी बिजनौर ने किसी मीटिंग में होने की बात कही। पशु चिकित्सा अधिकारी हल्दौर डॉ. विपिन राठी का कहना है कि वह रात्रि लगभग 8:00 बजे तक गोशाला में रहे। तब तक किसी गोवंश की मौत नहीं हुई थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शायद किसी व्यक्ति ने गोवंश को गोशाला के बाहर मरणासन्न अवस्था में डाला है, सर्दी के कारण गोवंश की मौत हो गई। बाद में गोशाला में खोदी गई खाई में उन्हें दबा दिया गया है। खाई खोदने के बारे में जब प्रभारी अधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने उसे ग्राम प्रधान की जिम्मेदारी बताया। जांच टीम में पशु चिकित्सा अधिकारी हल्दौर ने कहा है कि लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। टीम के साथ बलराम सिंह पशुधन प्रसार अधिकारी, राजेश सिंह, विनीत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed