फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Eid festival celebrated with devotion and simplicity

Bijnor News: अकीदत और सादगी से मनाया ईद का त्योहार

Fri, 30 Jun 2023 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 30 Jun 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Eid festival celebrated with devotion and simplicity
- ईद की नमाज को लेकर सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
विज्ञापन

- डीएम और एसपी ने ईदगाह पर पहुंचकर ईद की मुबारकबाद दी
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/गजरौला शिव। जिलेभर में ईद का त्योहार अकीदत और सादगी के साथ मनाया गया। बूंदाबांदी के बीच ईद उल अजहा की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। नमाज के बाद मुल्क में अमनो-अमान की दुआ की। ईदगाहों पर सुरक्षा के कड़े सुरक्षा इंतजाम रहे। एक दूसरे के गले मिलकर लोगों ने ईद की मुबारकबाद दी।
ईदगाह पर ईद की नमाज से पहले उलमाओं ने खिताब किया और कुर्बानी की फजीलत बयां की। खिताब में कहा गया कि कुर्बानी करने वाला शख्स खुले में कुर्बानी न करे, बाहर रास्तों में नमाज अदा न करें, कुर्बानी के अवशेषों को इधर-उधर न फेंके और गड्ढा खोदकर दबा देने की अपील की। बृहस्पतिवार को बिजनौर शहर की ईदगाह पर पहुंचकर डीएम उमेश मिश्रा और एसपी नीरज कुमार जादौन ने सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। झालू ईदगाह पर एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह और एडीएम वित्त अरविंद कुमार, एसडीएम मोहित कुमार, अग्निशमन अधिकारी अजय कुमार शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

एडीएम विनय कुमार और एएसपी देहाज राम अर्ज ने चांदपुर ईदगाह पर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। इन अफसरों ने नमाज अदा करने पहुंचे लोगों को ईद की मुबारकबाद भी दी। हालांकि बृहस्पतिवार को सवेरे से ही आसमान में काले बादल छाए रहे, लेकिन बूंदाबांदी के बीच बिजनौर ईदगाह पहुंचकर अकीतमंदों ने अमन व शांति के साथ ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की। नमाज के बाद मुल्क में अमनो-अमान व सलामती की दुआ कराई गई। जिले की सभी मस्जिदों व ईदगाहों के पास पुलिस फोर्स तैनात रही। बिजनौर ईदगाह में नमाज के बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगाें से गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद पेश की। ईद की नमाज शहर काजी माजिद अली ने अदा कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईदगाह में नमाज से पूर्व नमाजियों को खिताब करते हुए जामा मस्जिद उमर फारूक के पेश इमाम मुफ्ती वकार अहमद ने कुर्बानी की फजीलत बयां करते हुए कहा कि कुर्बानी की हकीकत क्या है, सहाबा ने मालूम किया अल्लाह के रसूल ने जवाब दिया ये तुम्हारे दादा हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम की सुन्नत है। ईद को लेकर बच्चों और युवकों में भी काफी उल्लास रहा। नए कपड़े पहनकर बच्चे भी एक दूसरे के घर मिलने पहुंचे। बाजारों में भीड़ लगी रही। बच्चों ने ईद के मेले में जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed