फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Efforts to build a grand auditorium on Gram Panchayat land started

Bijnor News: ग्राम पंचायत की जमीन पर भव्य ऑडिटोरियम बनाने की कवायद शुरू

Wed, 14 Aug 2024 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Efforts to build a grand auditorium on Gram Panchayat land started
- एमएलसी अश्विनी त्यागी और दुष्यंत कुमार के पुत्रों ने प्रशासन से की वार्ता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। साहित्यकार दुष्यंत कुमार की स्मृति में ग्राम पंचायत की 10 बीघा जमीन पर भव्य ऑडिटोरियम बनाने की कवायद शुरू की गई है। एमएलसी अश्विनी त्यागी और दुष्यंत के पुत्रों ने जिला प्रशासन से ऑडिटोरियम के लिए ग्राम पंचायत की 10 बीघा जमीन पर प्रस्ताव बनाने के लिए वार्ता की है।
साहित्यकार एवं गजलकार दुष्यंत कुमार की गांव राजपुर नवादा स्थित पुरानी हवेली उनके पुत्रों आलोक त्यागी और कर्नल अपूर्व त्यागी ने बैनामे के जरिए सोमवार को सरकार के नाम कर दी। एमएलसी अश्विनी त्यागी और दुष्यंत के पुत्रों ने राजपुर नवादा में दुष्यंत स्मृति भव्य ऑडिटोरियम निर्माण कराने के लिए नए सिरे से कवायद शुरू की है।
विज्ञापन

एमएलसी अश्विनी त्यागी का कहना है कि ग्राम पंचायत में सरकारी भूमि उपलब्ध है। उन्होंने जिला प्रशासन से भव्य ऑडिटोरियम के लिए जमीन उपलब्ध कराने को कहा है। ताकि हर वर्ष दुष्यंत कुमार के पैतृक गांव में राष्ट्रीय स्तर के कवि सम्मेलन, साहित्यिक संगोष्ठी आदि कार्यक्रम आयोजित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार के नाम हुई साहित्यकार दुष्यंत की हवेली
साहित्यकार दुष्यंत कुमार के पुत्रों ने राजपुर नवादा स्थित अपने पिता की दो हिस्सों में 275 वर्गमीटर और 890 वर्ग मीटर जमीन सरकार के नाम की है। इसी जमीन पर संग्रहालय आदि का निर्माण किया जाना है।

5.63 करोड़ की लागत से बन रहा है संग्रहालय
सरकार ने साहित्यकार दुष्यंत कुमार के पैतृक आवास पर 5.63 करोड़ की लागत से संग्रहालय, ऑडिटोरियम और पुस्तकालय निर्माण कराने का फैसला लिया था। एक सितंबर को शिलान्यास कार्यक्रम होना है। शिलान्यास कार्यक्रम तैयारी में आए मेरठ के एमएलसी अश्विनी त्यागी, दुष्यंत के पुत्रों आलोक त्यागी और कर्नल अपूर्व त्यागी ने ऑडिटोरियम को भव्य दिए जाने की नए सिरे से शुरुआत की है।


दुष्यंत कुमार महान साहित्यकार रहे हैं। परिवार के स्तर से भव्य ऑडिटोरियम के लिए सरकारी जमीन देने की मांग की जाएगी या शासन स्तर से दिशा निर्देश मिलेंगे तो कार्रवाई की जाएगी। - कुंवर बहादुर सिंह, एसडीएम, नजीबाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed