फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Efforts started to bring Ganga stream at Vidurkuti in Bijnor

Bijnor News: बिजनौर - विदुरकुटी पर गंगा की धारा लाने के प्रयास शुरू

Mon, 27 Feb 2023 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 27 Feb 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Efforts started to bring Ganga stream at Vidurkuti in Bijnor
- तलाशी जा रही संभावना, रिपोर्ट तैयार करने में जुटा विभाग
विज्ञापन

- डीएम ने सिंचाई विभाग के अफसरों को खाका तैयार करने के दिए निर्देश
फोटो-16
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। प्रशासन ने विदुरकुटी तक गंगा की धारा लाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसकी संभावना तलाशी जा रही है। इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए सिंचाई विभाग खाका तैयार करने में जुटा है। फिलहाल सर्वे किया जा रहा है कि किस तरह से गंगा का बहाव विदुरकुटी के पास लाया जाएगा।
हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विदुरकुटी के पास गंगा की धारा लाने का आश्वासन देते हुए अधिकारियों को इसके लिए निर्देश दिए थे। इसी क्रम में डीएम उमेश मिश्रा ने सिंचाई विभाग को इसका जिम्मा सौंपा। सिंचाई विभाग से कहा गया है कि जल्द से जल्द इस योजना की रिपोर्ट तैयार की जाए। जिस पर सिंचाई विभाग सर्वे कराने के लिए जुट गया है। फिलहाल यह देखा जाएगा कि विदुरकुटी के पास गंगा की धारा पहुंच सकती है या नहीं है। पहुंचने की संभावनाओं के मिलने पर योजना का प्रस्ताव बनाकर शासन को प्रेषित किया जाएगा।
विज्ञापन


समय के साथ दूर होती गई धारा
महाभारत के समय महात्मा विदुर हस्तिनापुर से गंगा के इस पार आ गए थे। उनके आश्रम वाली जगह को अब विदुर कुटी बोला जाता है। विदुरकुटी पर भव्य मंदिर बना हुआ। भगवान श्रीकृष्ण ने दुर्योधन का छप्पन भोग त्यागकर विदुरकुटी में बथुए का साग खाया था। तभी से आज तक पूरे साल विदुरकुटी में बथुआ हरा भरा रहता है। बताते हैं कि विदुरकुटी के पास से ही कभी गंगा की धारा बहती थी, लेकिन समय के साथ यह दूर होती चली गई। अब विदुरकुटी से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर गंगा बहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले हुए सर्वे पर नहीं बनी थी सहमति
करीब एक साल पहले भी गंगा की धारा को लाने के लिए सर्वे हुआ था। उस वक्त सिंचाई विभाग के अफसरों ने असमर्थता जता दी थी, उस वक्त आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञों की टीम को बुलाया गया था। तब ये प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया। हालांकि अब फिर से सर्वे कराया जा रहा है।
------ वर्जन::
विदुरकुटी तक गंगा की धारा पहुंच पाएगी या नहीं, इसकी संभावनाओं को तलाशा जा रहा है। फिलहाल सर्वे किया जा रहा है। जल्द ही सर्वे पूरा करते हुए रिपोर्ट भेज दी जाएगी - राकेश कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड अफजलगढ़

-----
विदुर कुटी के पास गंगा की धारा लाने के लिए प्रयास शुरु कर दिए गए हैं। संबंधित विभाग को डीपीआर तैयार करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। उम्मीद है कि सबकुछ ठीक ठाक रहा तो आने वाले समय में विदुरकुटी घाट पर ही लोग गंगा स्नान कर पाएंगे - उमेश मिश्रा, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed