{"_id":"64b8349a42781da1590d05a7","slug":"effect-of-flood-life-of-people-of-19-villages-derailed-bijnor-news-c-27-1-bij1002-7303-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: चांदपुर - बाढ़ का असर, पटरी से उतरी 19 गांवों के लोगों की जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: चांदपुर - बाढ़ का असर, पटरी से उतरी 19 गांवों के लोगों की जिंदगी
Thu, 20 Jul 2023 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 20 Jul 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
-मुख्यमंत्री के संभावित दौरे की सूचना से क्षेत्र में बढ़ी सरकारी अमलों की आवाजाही
-बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में बढ़ गई अधिकारियों और नेताओं की आवाजाही
फोटो-
जलीलपुर/चांदपुर। जलीलपुर क्षेत्र में गंगा के निकटवर्ती गांव एक सप्ताह से बाढ़ की चपेट में हैं। पिछले तीन दिन से गंगा का जलस्तर घट रहा। बाढ़ प्रभावित लोगों को थोड़ा सुकून है, लेकिन वो आगे बारिश होने की आशंका के चलते अभी असमंजस में हैं। उधर बाढ़ ग्रस्त इलाकों में समाजसेवियों और प्रशासनिक स्तर पर राहत कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही क्षेत्र में मुख्यमंत्री के संभावित दौरे के चलते सरकारी अमले भी बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा कर रहे हैं।
जलीलपुर क्षेत्र में एक सप्ताह से करीब बीस गांव के सैकड़ों किसानों की हज़ारों बीघा धान, गन्ना, चारा की फसल बाढ़ की चपेट में आ गई। कुछ सड़कों पर जलस्तर कम होने के बावजूद अभी भी आठ गांव के चारों तरफ कई फीट तक पानी भरा हुआ है। नारनौर-दत्तियाना के बीच सड़क पर पानी कम हुआ है, लेकिन इस सड़क पर पांडवनगर पुलिस चौकी के निकट अभी भी करीब तीन फीट पानी है। मीरापुर सीकरी के हरविंद्र सिंह, सलेमपुर के जगमिंद्र सिंह, रायपुर खादर के पूर्व प्रधान करतार सिंह आदि ने बताया उनके गांव में पानी बढ़ रहा है। किसी गांव के रास्ते पर जलस्तर कम देखने को मिल रहा है तो किसी गांव के रास्ते पर जलस्तर बढ़ा गया है। पानी के घटते-बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बाढ़ प्रभावित गांवों में रहने वाले लोगों में असमंजस है। वहीं बुधवार को जलीलपुर क्षेत्र में सरकारी वाहनों की आवाजाही काफी बढ़ गई। जहां सरकारी अमले बाढ़ प्रभावित गांवों में दौरा करते हुए दिखे। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के संभावित दौरे का कारण बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया जा रहा हैं।
-- -- -- --
पुलिस ने निकाला पानी से हिरन का बच्चा
जलीलपुर। थाना चांदपुर की पांडवनगर पुलिस चौकी के निकट लोगों को गंगा में एक हिरन का बच्चा बहकर जाते हुए दिखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कांस्टेबल लोकेश कुमार, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र, कांस्टेबल अंकित चौधरी और गांव खानपुर के तैराक अकरम अंसारी ने हिरन के बच्चे को सुरक्षित पानी से बाहर निकाला। जिसके बाद हिरन का बच्चा वन विभाग की टीम को सौंप दिया गया।