{"_id":"5e4442308ebc3ee59a6afdfa","slug":"educate-daughters-as-well-nazibabad-news-mrt4686377128","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों को सुरक्षित साथ शिक्षित भी करें : डॉ.केसी मठपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों को सुरक्षित साथ शिक्षित भी करें : डॉ.केसी मठपाल
विज्ञापन
Educate daughters as well
- फोटो : NAZIBABAD
बेटियों को सुरक्षित साथ शिक्षित भी करें : डॉ.केसी मठपाल
नजीबाबाद। रमा जैन कन्या महाविद्यालय के रासेयो विद्यार्थियों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। डॉ.केसी मठपाल ने कहा कि बेटियों को सुरक्षित वातावरण के साथ शिक्षित करना समाज के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
रमा जैन कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ.दीप्ति गुप्ता एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ.रत्ना गर्ग के निर्देशन में एक दिवसीय शिविर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के रूप में मनाया गया। महाविद्यालय के निदेशक डॉ.केसी मठपाल ने कहा कि बेटी समाज का अभिन्न अंग है। बेटियों को बेटों के समान अधिकारी देने पर बेटियां सफलता के आमसान छू रहीं है। समाज में बेटियों को सुरक्षित वातावरण के साथ-साथ उन्हें शिक्षा देना अभिभावकों की जिम्मेदारी है। उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को आगे बढ़ाने के लिए रासेयो विद्यार्थियों से जागरूकता अभियान चलाने के लिए कहा। रासेयो विद्यार्थियों तान्या, अंजलि, शानो, शिवानी, हिमानी, करुणा, दीपिका, लायना, प्रियंका, निकिता, लक्ष्मी, अनुराधा ने गांव खैरुल्लापुर उर्फ शाहपुर में रैली निकालकर नागरिकों को जागरूक किया। इस अवसर पर डॉ.सविता वर्मा, डॉ.मृदुला त्यागी, डॉ.दीप्ति माहेश्वरी, डॉ.भावना अरोड़ा, डॉ.सविता सक्सेना, डॉ.नीतू तिवारी, डॉ.पूनम अग्रवाल, ज्योति पाल, डॉ.वरुण शर्मा मौजूद रहे।