{"_id":"65edf2ea0fe8f44c000458ba","slug":"eco-friendly-park-will-be-built-at-pandit-madan-mohan-malviya-chowk-bijnor-news-c-32-1-smrt1025-109812-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पंडित मदन मोहन मालवीय चौक पर बनेगा ईको फ्रैंडली पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पंडित मदन मोहन मालवीय चौक पर बनेगा ईको फ्रैंडली पार्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। पंडित मदन मोहन मालवीय चौक समिति की बैठक हुई। इसमें नहटौर मार्ग पर पंडित मदन मोहन मालवीय चौक पर स्थापित मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार की गई। मूर्ति अनावरण कार्यक्रम से पहले ट्रस्ट और चौक पर ईको फ्रैंडली पार्क बनाने का भी निर्णय लिया गया।
समिति संरक्षक नरेंद्र गुप्ता ने बताया कि पंडित मदन मोहन मालवीय चौक पर मूर्ति की स्थापना की जा चुकी है। जल्द ही मूर्ति का अनावरण किया जाएगा। यह चौक नूरपुर, चांदपुर, दिल्ली और पानीपत से खटीमा की ओर से आने पर नगर का पहला मुख्य चौक है।
इस चौक को आकर्षक बनाने के लिए मूर्ति के आसपास ईको फ्रैंडली पार्क बनाया जाएगा। मूर्ति के चारों ओर तीन फीट ऊंची रेलिंग, हाईमास्ट लाइटें और बैंच लगवाईं जाएंगी। अनिल शर्मा, प्रशांत चौधरी, जयवीर सिंह सिसौदिया, बालेश दीक्षित, विवेक शर्मा मोनू, परितोष शास्त्री, आदित्य कुमार, सतीश कुमार, शरद चंद शर्मा, मनोज कात्यायन, हर्ष कुमार आदि मौजूद रहे।