{"_id":"636a9fc251439227317288de","slug":"earned-virtue-by-taking-a-dip-in-ramganga-bijnor-news-mrt61279799","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगंगा में डुबकी लगाकर कमाया पुण्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगंगा में डुबकी लगाकर कमाया पुण्य
विज्ञापन
स्योहरा में राम गंगा घाट पर उमड़ी श्रृद्धालुओं की भीड़।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगंगा में डुबकी लगाकर कमाया पुण्य
अफजलगढ़/स्योहारा। भूतपुरी रामगंगा घाट पर श्रद्धालुओं ने कार्तिक पूर्णिमा स्नान किया। मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर गांव भूतपुरी स्थित रामगंगा नदी के किनारे श्रद्धालुओं ने बच्चों का मुंडन संस्कार कराया। सवेरे से ही बैलगाड़ी और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से आने वाले श्रद्धालुओं की मेले में भीड़ लगनी शुरू हो गई। मेले में लगी दुकानों से लोगों ने खरीदारी की। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। काफी संख्या में दोपहिया व चार पहिया वाहन भी दौड़ते दिखाई दिए। सुरक्षा की दृष्टि से सीओ शुभसूचित व कोतवाल मनोज कुमार सिंह, एसएसआई आशीष तोमर व महिला उपनिरीक्षक काजल तेवतिया पुलिस बल सहित मेले में मौजूद रहे। वहीं, स्योहारा रामगंगा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले में हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। क्षेत्र के रामगंगा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले में मंगलवार को हजारों लोगों ने स्नान किया और अपने पूर्वजों की शांति के लिए दीप दान किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी धामपुर इंदु सिद्धार्थ व प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
तिगरी मनकावाला में भी लगा मेला
नगीना। गांव तिगरी मनका वाला में स्थित बूढ़े बाबा के मंदिर पर गंगा स्नान के मौके पर लगे कार्तिक पूर्णिमा मेले का सोमवार रात एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, कोतवाली ब्लॉक प्रमुख के पति व भाजपा नेता ठाकुर विकास राजपूत व भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अरविंद गहलोत ने फीता काटकर उद्घाटन किया। मेला कमेटी के अध्यक्ष बृजेश चौहान ने बताया कि बूढ़े बाबा के मंदिर पर 32 वर्षों से गंगा स्नान के मौके पर मेला लगता आया है। गंगा स्नान के मौके पर मेले में भारी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर बूढ़े बाबा के मंदिर पर प्रसाद चढ़ाया और आशीर्वाद प्राप्त किया। बच्चों के मुंडन संस्कार भी कराए गए। सुरक्षा की दृष्टि से थाना प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा भारी पुलिस बल के साथ मेले में मौजूद रहे। उद्घाटन के मौके पर मेला कमेटी के अध्यक्ष बृजेश चौहान, विक्की चौहान, रवि सैनी, मनु, फूल सिंह, भूपेंद्र सिंह, सुरेश सिंह आदि मौजूद रहे।

अफजलगढ़ के गांव भुतपुरी में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर घाट पर लगी श्रृद्धालुओं की भीड़।- फोटो : BIJNOR
विज्ञापन