फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Early species increased area under sugarcane

अर्ली प्रजाति गन्ने का रकबा बढ़ा

Wed, 14 Sep 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 14 Sep 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में जिले में अर्ली प्रजाति गन्ने का रकबा बढ़कर 84  प्रतिशत हो जाएगा। बूंदकी शुगर मिल क्षेत्र में अर्ली वैरायटी के गन्ने का रकबा सबसे अधिक है। गन्ना विभाग की टीम खेतों पर जाकर अपने सामने ट्रैंच बनवाकर प्लांटेशन करा रही हैं। 
विज्ञापन

डीसीओ ओपी सिंह के अनुसार जिले में इस साल करीब दो लाख दस हजार हेक्टेअर रकबे में गन्ना है। इसमें 75 प्रतिशत अर्ली वैरायटी का गन्ना है।  एक सितंबर से ट्रैंच विधि से शीतकालीन  गन्ने की बुवाई के लिए अभियान चल रहा है। दस दिन में अंतर्गत करीब 450 हेक्टेयर रकबे मे अर्ली वैरायटी गन्ना बोया जा चुका है। जिले में अर्ली वैरायटी क ा रकबा संतृप्तता की ओर है। किसान अब ट्रैंच विधि से अर्ली वैरायटी का गन्ना बोने में दिलचस्पी ले रहे हैं। बिलाई शुगर मिल के गांवों नांगल जट, सुल्तानपुर, नवादातुल्ला, जुड्डी, पृथ्वीपुर, छजुपुरा, बरकातपुर शुगर मिल ग्राम कछुपुरा, अफजलगढ़ शुगर मिल के गंाव जोगीपुरा में डीसीओ ने अपने सामने प्लांटेशन कराया। एससीडीआई प्रेम सिंह, गन्ना अधिकारी नवीन कुमार, सिताब सिंह, दिनेश कुमार, गन्ना विकास समिति हल्दौर के सचिव ओमप्रकाश सिंह मौजूद रहे। गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन हुकुम सिंह, वीरेंद्र सिंह, अरविंद कुमार, हरवीर सिंह, जगपाल सिंह, सुमित्रा ने गन्ने से जुड़ी समस्याओं का निदान पूछा।  शुगर मिलों ने शुरू किया मशीनों की मरम्मत का कामः   जिले में अर्ली वैरायटी गन्ने के रकबा इस साल 75 प्रतिशत है। प्रशासन के शुगर मिल नवंबर के पहले सप्ताह में चलवाने के प्रयास है। इसको देखते हुए शुगर मिलों ने मशीनों की मरम्मत का काम जोरों से शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed