{"_id":"57eac2fa4f1c1bf90a5765c3","slug":"eacher-suspended-over-offensive-remarks","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपत्तिजनक टिप्पणी पर शिक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपत्तिजनक टिप्पणी पर शिक्षक निलंबित
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में बीएसए महेश चंद्र ने एक शिक्षक को व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने तथा जातिवाचक शब्दों का प्रयोग करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
किरतपुर विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गढीबॉन के प्रधानाध्यापक नौबहार सिंह ने शनिवार को व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। टिप्पणी में बीएसए को अपनी जाति का बताते हुए एक जाति विशेष के शिक्षकों को ललकारा था। इस मामले को जिले के शिक्षकों ने गंभीरता से लिया था। शिक्षकों के सोमवार व मंगलवार को धरने पर भी रोष जताया गया था। बीएसए ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षकों को भड़काने तथा वैमनस्य फैलाने के आरोप में शिक्षक नौबहार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बता दें कि टिप्पणी वाला यह मामला काफी चर्चा में आया था। इसके चलते ही इसे गंभीरता से लेना पड़ा।