फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   E-rickshaw driver hangs himself after a dispute with his wife

Bijnor News: पत्नी से विवाद में ई-रिक्शा चालक ने फंदे से लटककर दी जान

Sun, 09 Aug 2026 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver hangs himself after a dispute with his wife
बिजनौर/बेगावाला। गांव मोहम्मदपुर मंडावली निवासी सरफराज (28) ने शुक्रवार की देर पत्नी से झगड़ा होने के बाद फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही मृतक के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन

सरफराज (28) पुत्र इस्लाम ई रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। शुक्रवार की देर शाम सरफराज रिक्शा चलाकर घर पहुंचा था। घर पहुंचने से पहले ही वह गुस्से में था, घर पहुंचने पर उसका अपनी पत्नी से विवाद हो गया। देखते-ही-देखते कहासुनी बढ़ गई। इसके बाद सरफराज कमरे में चला गया और पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो घर में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना से परिवार में मातम छा गया। सरफराज की शादी एक वर्ष पूर्व कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव दौलताबाद निवासी युवती से हुई थी। उसके चार माह का एक बेटा भी है। पिता की मौत के बाद मासूम के सिर से पिता का साया उठ गया। शनिवार सुबह परिजनों ने सरफराज को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। घटना के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed