फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   E-rickshaw driver dies after coming in contact with high tension electric wire

Bijnor News: हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आकर ई-रिक्शा चालक की मौत

Sat, 19 Jul 2025 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 19 Jul 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver dies after coming in contact with high tension electric wire
नूरपुर। गांव पूरनपुर नंगला में बृहस्पतिवार शाम गोहावर से ई-रिक्शा लेकर घर जा रहे मुन्ने सिंह (43) के ऊपर विद्युत तार गिरने से माैके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गोहावर से गांव पूरनपुर नंगला निवासी मुन्नू सैनी (43) ई-रिक्शा से अपने परिवार का पालन पोषण करता था। देर शाम वह अपने गांव पूरनपुर नंगला पहुंचा तो वहां रखे विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। जिससे जर्जर विद्युत लाइन तार टूटकर ई रिक्शा के ऊपर गिर गया। करंट की चपेट में आने से मुन्नू की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार जर्जर बिजली तारों को बदलवाने के लिए कई बार विद्युत अधिकारियों से मांग की जा चुकी है लेकिन आज तक तार नहीं बदले जा सके। जिसकी वजह से आए दिन कहीं न कहीं तार टूट कर गिरते रहते हैं। लेकिन विद्युत विभाग इस और ध्यान नहीं दे रहा। मृतक अपने पीछे दो बेटे व पत्नी को रोता बिलखता छोड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed