{"_id":"60da0e4d8ebc3ebb653dcd64","slug":"dumping-ground-land-demarcated-bijnor-news-mrt54492088","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों ने डंपिंग ग्राउंड की जमीन की हदबंदी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों ने डंपिंग ग्राउंड की जमीन की हदबंदी की
विज्ञापन
डंपिंग ग्राउंड की जमीन की हदबंदी कराई
स्योहारा। सहसपुर नगर पंचायत के डंपिंग ग्राउंड के निर्माण कार्य की एसडीएम धामपुर धीरेंद्र कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में अधिशासी अधिकारी द्वारा जांच की गई। ठेकेदार को निर्माण कार्य हर दशा में 31 जुलाई तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
डीएम द्वारा अक्तूबर 2019 को शासनादेश के अवलोकन में सहसपुर के खैराबाद में 0.1900 हेक्टेयर बंजर भूमि व अन्य कृषि योग्य बंजर भूमि पर ठोस प्रबंधन के अंतर्गत डंपिंग ग्राउंड के निर्माण के लिए नगर विकास विभाग द्वारा सहसपुर नगर पंचायत को नि:शुल्क उपलब्ध कराई गई थी। इस भूमि पर एसडीएम धामपुर द्वारा नगर पंचायत का कब्जा भी करा दिया गया था। डंपिंग ग्राउंड के एमआरएफ सेंटर के निर्माण का ठेका भी स्वीकृत हुआ था।
कोविड 19 में लगे लॉकडाउन के कारण निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। सोमवार को नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी धर्मदेव ने मौके पर पहुंच कर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। अधिशासी अधिकारी धर्मदेव ने ठेकेदार को हर दशा में निर्माण कार्य 31 जुलाई तक पूर्ण करने का निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी धर्मदेव, वरिष्ठ लिपिक सलमान अली, जमशेद अख्तर, लेखपाल गजेंद्र कुमार व कर्मचारियों के द्वारा स्थलीय पैमाइश कराकर हदबंदी कराकर पिलर लगवाए। अधिशासी अधिकारी धर्मदेव ने जेसीबी चलाकर तालाब की सीमा के कृषक मुनव्वर हुसैन आदि की उपस्थित में खाई बंदी भी कराई गई।