{"_id":"60c646758ebc3ea5ed27f6cc","slug":"dug-drainage-ditch-nazibabad-news-mrt542599953","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों की ओर खोदी जल निकासी की खंदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतों की ओर खोदी जल निकासी की खंदक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेतों की ओर खोदी जल निकासी की खंदक
नजीबाबाद। मथुरापुर मोर के बड़िया क्षेत्र में कृषि भूमि की ओर जल निकासी के विरोध में भू-स्वामियों ने मेरठ-पौड़ी हाईवे के प्रोजेक्ट मैनेजर से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।
नजीबाबाद रोड कोटद्वार निवासी मानेश्वर प्रसाद, अनूप सिंघल, तृप्ति सिंघल की कृषि भूमि ग्राम पंचायत मथुरापुर मोर के बड़िया क्षेत्र में है। भू-स्वामियों ने मेरठ-पौड़ी हाईवे 119 के प्रोजेक्ट मैनेजर वरूण चारी को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि क्षेत्र के कुछ भू-स्वामियों द्वारा प्लॉट काटने के दौरान खेतों का भरान करा दिया है। उन्होंने हाईवे क्षेत्र की जल निकासी का रुख उनके खेतों की ओर किए जाने का आरोप लगाया।
भू-स्वामियों का तर्क था कि हाईवे द्वारा जल निकासी की पूर्व से जारी व्यवस्था को अवरुद्ध कर गलत ढंग से उनके खेतों की ओर पानी मोड़ने के लिए भू-स्वामियों ने खंदक खोदी है, जिससे उनके खेतों में जल भराव और कृषि भूमि के कटान आदि की समस्या उत्पन्न हो सकती है। भू-स्वामी मानेश्वर प्रसाद ने हाईवे के प्रोजेक्ट मैनेजर से प्रकरण की जांच कराकर जल निकासी व्यवस्था को नियमानुसार सुचारु कराने की मांग की। मानेश्वर प्रसाद ने इस संबंध में एसडीएम परमानंद झा को ज्ञापन सौंपकर पुलिया के निकट से उनके खेतों की तरफ पानी का रुख मोड़ने की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।