{"_id":"6a2b0bf1ee71eeddf30b4aac","slug":"due-to-track-repairs-many-trains-including-sealdah-will-arrive-late-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-182009-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: ट्रैक मरम्मत के चलते सियालदह सहित कई ट्रेनें विलंब से पहुंचेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: ट्रैक मरम्मत के चलते सियालदह सहित कई ट्रेनें विलंब से पहुंचेंगी
विज्ञापन
नजीबाबाद। शाहजहांपुर-बरेली रेल खंड में रेल ट्रैक मरम्मत के चलते सियालदह एक्सप्रेस 12 और 14 जून को नजीबाबाद स्टेशन पर विलंब से पहुंचेगी। क्षेत्रीय स्टेशनों को इस संबंध में मंडल स्तर से सूचना जारी की गई है।
मुरादाबाद के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने संबंधित स्टेशनों को डाउन दिशा सियालदह एक्सप्रेस के तीन दिन प्रारंभिक स्टेशन से विलंब से चलने की सूचना जारी की है। उन्होंने मंडल के शाहजहांपुर-बरेली रेल खंड क्षेत्र में रेल ट्रैक मरम्मत कार्य के चलते सियालदह का संचालन तीन तिथियों में प्रारंभिक स्टेशन से चार घंटा विलंब से होने की सूचना क्षेत्रीय स्टेशनों को जारी की। जम्मूतवी से कोलकाता के बीच संचालित 13152 डाउन सियालदह एक्सप्रेस 12 और 14 जून को आरंभिक स्टेशन से जम्मूतवी से चार घंटा विलंब से संचालित होगी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने संबंधित स्टेशनों और यात्रियों को ट्रेन आने के समय का क्षेत्रीय स्टेशनों और रेलवे ऐप के माध्यम से संपर्क बनाए रखने की सलाह दी। बृहस्पतिवार को जम्मूतवी से कोलकाता के लिए चाऊ घंटा विलंब से चली चली सियालदह एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटा विलंब से नजीबाबाद स्टेशन पहुंची। ट्रेन की विलंब से संचालित होने के कारण क्षेत्रीय यात्रियों को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
उधर दरभंगा से अमृतसर के बीच संचालित अप दिशा की एक्सप्रेस ट्रेन 15211 करीब ढाई घंटा विलंब से नजीबाबाद पहुंची। अप दिशा की बृहस्पतिवार की रात नजीबाबाद स्टेशन पहुंचने वाली ट्रेनों अप दिशा की सियालदाह एक्सप्रेस और किसान एक्सप्रेस के कई घंटा विलंब से पहुंचने की सूचना पर भी यात्री परेशान रहे।