{"_id":"6137acd78ebc3e74d2152d66","slug":"due-to-rain-in-kalagarh-there-is-a-boom-in-sukhasot-dhampur-news-mrt5552176128","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालागढ़ में बारिश से सूखासोत में उफान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालागढ़ में बारिश से सूखासोत में उफान
विज्ञापन
कालागढ़ की नई बस्ती में भरा बारिश का पानी।
- फोटो : DHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालागढ़ में बारिश से सूखासोत में उफान
कालागढ़ (बिजनौर)। कालागढ़ में तेज बारिश से कई जगह जलभराव हो गया। वहीं सूखासोत में उफान आने से नई बस्ती का मुख्यमार्ग जलमग्न होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कालागढ़ में 87 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मंगलवार रात में कालागढ़ क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई। पर्वतों पर हो रही बारिश से रामगंगा बांध का जलस्तर भी एक बार फिर से तेजी से बढ़ रहा है। एई एमडीजोशी ने बताया कि सांय चार बजे बांध का जलस्तर 357.470 मीटर हो गया। कालागढ़ में 87 मिमी, रामगंगा बांध पर 62.8 मिमी व मारचूला में 75 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। बांध के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। इसके अलावा शिवालिक पहाड़ियों पर हो रही बारिश के चलते मौसमी नदी व नाले उफन पर हैं। कालागढ़ में सूखासोत में आए उफान के चलते पानी पुराने कालागढ़ में ढांग को पार कर नयी बस्ती की ओर मुड़ गया। पानी ने नयी बस्ती के रास्तों को अपनी जद में ले लिया। बारिश बंद होने पर दोपहर तक पानी का स्तर नयी बस्ती से कम हुआ, तब कहीं जाकर आवागमन सही हुआ। इसके अलावा नई कालोनी में धोबीघाट पर मार्ग का कटाव बढ़ गया है। भिक्कावाला तिराहा, पुराना कालागढ़ तिराहे व नई कालोनी में जलभराव हो गया। वहीं मंगलवार रात दो बजे से बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। सूखासोत में आए पानी से मैदानी इलाके में तेज गति से रामगंगा नदी में पानी चलता रहा। बारिश के कारण कालागढ़-धामपुर मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित हुआ।